एक्सप्लोरर

Demat Account: पिछले वित्त वर्ष में बना रिकॉर्ड, खोले गए 3.7 करोड़ नए डीमैट अकाउंट

Share Market Investors: पिछले साल शेयर बाजार की शानदार रैली से डीमैट अकाउंट खुलने का भी रिकॉर्ड बन गया और पहली बार टोटल आंकड़ा 15 करोड़ के पार निकल गया...

पिछले वित्त वर्ष के दौरान घरेलू बाजार में शानदार रैली रिकॉर्ड की गई. 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 25 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई, जबकि एनएसई का निफ्टी50 इस दौरान 28 पर्सेंट से ज्यादा मजबूत हुआ. शेयर बाजार की इस रैली से बाजार के प्रति नए निवेशकों के मन में आकर्षण बढ़ा.

पहली बार 15 करोड़ के पार आंकड़ा

नए निवेशकों के आंकड़ों से इसका पता चलता है. आंकड़े बताते हैं कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान बाजार में करीब 3.7 करोड़ नए डीमैट अकाउंट ओपन किए गए. इसका मतलब हुआ कि अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के दौरान बाजार में हर महीने औसतन 30 लाख से ज्यादा नए डीमैट अकाउंट खुले. वित्त वर्ष 2023-24 में पहली बार डीमैट अकाउंट होल्डर्स की कुल संख्या 15 करोड़ के पार निकली.

एक साल में इतनी बढ़ी संख्या

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में दोनों डिपॉजिटरीज सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (सीडीएसएल) और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (एनएसडीएल) के पास खुले डीमैट अकाउंट की कुल संख्या अब 15.14 करोड़ पर पहुंच गई है. यह आंकड़ा साल भर पहले यानी वित्त वर्ष 2022-23 में 11.45 करोड़ पर था. इस तरह एक साल में डीमैट अकाउंट की संख्या 11.9 फीसदी बढ़ी है.

4 साल में 4 गुना डीमैट अकाउंट

भारत में शेयर बाजार के निवेशकों की संख्या में हालिया कुछ सालों में शानदार बढ़ोतरी हुई है. खासकर कोरोना महामारी के बाद शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है. वित्त वर्ष 2019-20 में भारत में कुल 4 करोड़ डीमैट अकाउंट खुले हुए थे. अभी संख्या 16 करोड़ के स्तर को छूने की कगार पर है. यानी पिछले 4 सालों डीमैट अकाउंट की संख्या 4 गुनी हुई है.

लाख करोड़ क्लब में शामिल कंपनियां

पिछले कुछ साल में शेयर बाजार ने शानदार रैली दिखाई है. इस कारण लोग अतिरिक्त कमाई करने के लिए शेयर बाजार का रुख कर रहे हैं. खासकर नई उम्र के इन्वेस्टर रूढ़ियों को तोड़ रहे हैं और ज्यादा रिटर्न पाने के लिए ज्यादा रिस्क उठाने को तैयार हैं. बाजार की रैली का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान घरेलू शेयर बाजार में ऐसी कंपनियों की संख्या लगभग डबल होकर 80 पर पहुंच गई, जिनका एमकैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. साल भर पहले ऐसी कंपनियों की संख्या सिर्फ 48 थी.

ये भी पढ़ें: पिछले वित्त वर्ष में इन शेयरों ने कराई डिविडेंड से सबसे ज्यादा कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव! जानें आपके शहर में आज कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव! जानें आपके शहर में आज कितना है भाव
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget