एक्सप्लोरर

Ex-Dividend Stocks: इस सप्ताह कमाई कराने वाले हैं ये 10 शेयर, Tata और HDFC जैसे बड़े नाम शामिल

Share Market Dividend Update: शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स का एक धड़ा डिविडेंड से कमाई पर जोर देता है. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो यह खबर आपके काम की है...

Share Market News: शेयर बाजार से कमाई के मौकों की तलाश कर रहे इन्वेस्टर्स के लिए अगले कुछ दिन शानदार साबित होने वाले हैं. सोमवार से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह के दौरान कई कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड (Ex-Dividend Stocks) होने वाले हैं. ऐसे में इन्वेस्टर्स के पास अपने पोर्टफोलियो में इन शेयरों को शामिल करने के लिए गिने-चुने दिनों का मौका है, ताकि उन्हें डिविडेंड का लाभ मिल सके.

सबसे पहले आपको यह बता दें कि एक्स-डिविडेंड डेट उस तारीख को कहते हैं, जब डिविडेंड के भुगतान के लिए कंपनी इक्विटी शेयरों का दाम एडजस्ट करती है. यह आम तौर पर रिकॉर्ड डेट से एक या दो कामकाजी दिन पहले की तारीख होती है. इसी तरह रिकॉर्ड डेट उस तारीख को कहते हैं, जिस तारीख के अंत तक कंपनी की लिस्ट में आ जाने वाले शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का लाभ मिलता है.

अनुपम रसायन इंडिया (Anupam Rasayan India)

यह स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी प्रति शेयर 1.5 रुपये का लाभांश देने वाली है. कंपनी ने इस लाभांश के भुगतान के लिए 15 मई को रिकॉर्ड डेट तय किया है. यह शेयर 15 मई को ही एक्स-डिविडेंड हो जाएगा. पिछले सप्ताह इसमें 3 फीसदी की तेजी आई. इस साल अब तक यह 71 फीसदी मजबूत हुआ है.

सुला विनेयार्ड्स (Sula Vineyards)

यह भारत की सबसे बड़ी वाइन प्रोड्यूसर कंपनी है. यह कंपनी प्रति शेयर पर 5.25 रुपये का लाभांश देने वाली है. यह स्टॉक भी 15 मई को एक्स-डिविडेंड हो जाएगा. यही डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी है. यह कंपनी पिछले साल दिसंबर में बाजार में उतरी और तब से अब तक 22 फीसदी की तेजी में है.

टाटा कॉफी और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Coffee & Tata Consumer Products)

टाटा समूह की टाटा कॉफी 3 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने जा रही है. कंपनी ने 15 मई को रिकॉर्ड डेट तय किया है और इसी तारीख को यह एक्स-डिविडेंड हो जाएगा. वहीं टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 8.45 रुपये का लाभांश देगी और 19 मई को एक्स-डिविडेंड हो जाएगी.

जीएम ब्रेवरीज (GM Breweries)

देसी शराब बनाने वाली इस कंपनी ने 6 रुपये प्रति शेयर की दर से लाभांश देने का ऐलान किया है. इस कंपनी ने 16 मई को रिकॉर्ड डेट तय किया है और इसी तारीख को यह शेयर एक्स-डिविडेंड हो जाएगा. पिछले एक साल में इसके शेयरों के भाव में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है.

एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक (HDFC & HDFC Bank)

एचडीएफसी लिमिटेड अपने इन्वेस्टर्स को 44 रुपये प्रति शेयर की दर से लाभांश देन वाली है. यह शेयर 16 मई 2023 को एक्स-डिविडेंड हो जाएगा. एचडीएफसी बैंक भी 16 मई को एक्स-डिविडेंड हो जाएगा. इसने 19 रुपये प्रति शेयर की दर से लाभांश देने का ऐलान किया है.

कॉलगेट पॉमोलिव इंडिया (Colgate-Palmolive India)

कंपनी ने 21 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर से लाभांश देने का ऐलान किया है. कंपनी ने 20 मई को रिकॉर्ड डेट तय किया है. यह शेयर 19 मई को एक्स-डिविडेंड हो जाएगा.

होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया (Home First Finance Company India)

यह हाउसिंग फाइनेंस कंपनी 2.60 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने वाली है. कंपनी ने डिविडेंड के भुगतान के लिए 19 मई को रिकॉर्ड डेट तय किया है. यह शेयर इसी दिन एक्स-डिविडेंड भी हो जाएगा.

जेएम फाइनेंशियल (JM Financial)

जेएम फाइनेंशियल कंपनी ने 0.90 रुपये प्रति शेयर की दर से लाभांश देने का ऐलान किया है. यह शेयर भी 19 मई को एक्स-डिविडेंड होगा.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 10 साल में 800 गुणा रिटर्न, इस स्टॉक ने 10 हजार को बनाया 8 लाख, कई दिग्गज कंपनियां ग्राहक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
RBI Rule: जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?
जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?
जापान में बच्चों से ज्यादा हुई जानवरों की संख्या, बदला बिजनेस ट्रेंड, कुत्ते-बिल्ली के डायपर बनाने वालों की बंपर कमाई
जापान में बच्चों से ज्यादा हुई जानवरों की संख्या, बदला बिजनेस ट्रेंड, कुत्ते-बिल्ली के डायपर बनाने वालों की बंपर कमाई

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget