एक्सप्लोरर

Share Market Closing: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूबे

Stock Market: मंगलवार सुबह तेजी के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी दिन के कारोबार में सारी बढ़त गंवाकर गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

Stock Market: भारतीय स्टॉक मार्केट ने मंगलवार को दिन की शुरुआत बढ़त के साथ की थी. बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 194.90 अंकों की बढ़त के साथ 75,585 के लेवल पर खुला था. उधर, एनएसई का निफ्टी (NIFTY) भी 44.70 अंकों की तेजी के साथ 22,977 के स्तर पर ओपन हुआ था. मगर, कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं. सेंसेक्स 220.05 प्वॉइंट गिरकर 75,170.45 अंकों पर बंद हुआ. निफ्टी भी 41.05 अंक लुढ़ककर 22891.40 प्वॉइंट पर क्लोज हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए हैं. 

निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूबे 

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (Market Capitalisation) मंगलवार शाम को 417 लाख करोड़ रुपये रहा गया है. एक दिन पहले यह 420 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े पर था. मंगलवार को निवेशकों को लगभग 3 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है. 

बीएसई-एनएसई पर ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी पर सबसे ज्यादा नुकसान में जाने वाले शेयर अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, कोल इंडिया, अडानी इंटरप्राइजेज और ओएनजीसी के रहे. मंगलवार को टॉप गेनर्स की लिस्ट में डिवीज लैबोरेट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और हीरो मोटो कॉर्प ने जगह बनाई है. उधर, सेंसेक्स पर हैटसन एग्रो, 3 एम इंडिया, गारवेयर फाइबर, हिन्दुस्तान आयल एक्सप्लोरेशन और प्रिज्म जॉनसन टॉप गेनर्स रहे और टॉप लूजर्स की लिस्ट में आईनॉक्स विंड, सोम डिस्टलरीज, एल्जी इक्विपमेंट्स, भारत डायनामिक्स और इंडियबुल्स का नाम आया है. 

सेक्टोरल इंडेक्स का ये रहा हाल 

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डाली जाए तो आयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, पीएसयू बैंक, पावर एंड रियल्टी में गिरावट दर्ज की गई है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स भी 0.5 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स लगभग 1 फीसदी नीचे गया है. 

एक दिन पहले ही छुआ था ऑलटाइम हाई स्तर

सेंसेक्स-निफ्टी ने सोमवार को अपना ऑलटाइम हाई छू लिया था. बीएसई सेंसेक्स का ऐतिहासिक हाई 76,009.68 प्वॉइंट और एनएसई निफ्टी का ऑलटाइम हाई 23,110.80 प्वॉइंट का है. इसके बावजूद सोमवार शाम को भी शेयर मार्केट भारी बिकवाली के दबाव में गिरावट के साथ बंद हुए थे. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) नतीजों के नजदीक आने के चलते एफपीआई का भारत से बाहर जाना लगातार जारी है. इसका असर स्टॉक मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि 4 जून को चुनाव नतीजे आने तक बाजार में ऐसा ही माहौल रहने की आशंका है. 

ये भी पढ़ें 

Stock Market: जी का जंजाल बने 25000 करोड़ के गुमनाम शेयर्स, कोई नहीं कर रहा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget