एक्सप्लोरर

Share Market Closing 22 November: 66 हजार अंक के पार निकला सेंसेक्स, दूसरे दिन भी फायदे के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

Share Market Closing Today: मंगलवार को भी घरेलू बाजार में तेजी देखी गई थी. हालांकि सप्ताह के पहले दिन बाजार नुकसान में रहा था...

Share Market Closing on 22 November: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन हल्की तेजी देखी कई. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स करीब 93 अंक की बढ़त के साथ 66,023.24 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी करीब 30 अंकों की मामूली तेजी के साथ 19,812 अंक के पास रहा.

कल लगा था गिरावट पर ब्रेक

इससे पहले मंगलवार को भी घरेलू बाजार में तेजी देखने को मिली थी. सप्ताह के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 275 अंक मजबूत होकर 65,930.77 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 92 अंक की तेजी के साथ 19,783.40 अंक पर रहा था. मंगलवार को बाजार की लगातार दो दिनों की गिरावट थम गई थी. सप्ताह के पहले दिन बाजार में गिरावट आई थी. सोमवार को सेंसेक्स करीब 140 अंक लुढ़ककर 65,655.15 अंक पर और निफ्टी करीब 37 अंक के नुकसान के साथ 19,695 अंक के पास बंद हुआ था.

आईटी शेयरों की रैली बरकरार

आज के कारोबार में आईटी शेयरों की रैली बरकरार रही. आईटी शेयरों में पिछले सप्ताह से ही तेजी देखी जा रही है. बाजार को गिरावट से उबारने में सबसे ज्यादा योगदान आईटी शेयरों का ही है. आज भी सेंसेक्स पर सबसे ज्यादा फायदे में आईटी शेयर ही रहे. इंफोसिस का शेयर सबसे ज्यादा 1.22 फीसदी की बढ़त में बंद हुआ. टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक जैसे आईटी शेयर भी फायदे में रहा. विप्रो को मामूली नुकसान उठाना पड़ा.

एनटीपीसी और पावरग्रिड कॉरपोरेशन जैसे शेयरों को भी एक-एक फीसदी से ज्यादा का फायदा हुआ. टाइटन और आईटीसी में करीब 1-1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

बैंकिंग शेयरों पर बना रहा दबाव

दूसरी ओर बैंकिंग शेयरों पर दबाव जारी रहा. इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा, जिसके भाव में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. कोटक बैंक का शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में रहा. एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक जैसे बैंकिंग शेयरों को भी नुकसान उठाना पड़ गया.

अन्य शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील को 1 फीसदी का नुकसान हुआ. महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी जैसे ऑटो स्टॉक भी करीब 1 फीसदी तक के घाटे में बंद हुए.

ये भी पढ़ें: अपनी ही कंपनी से निकाले जा चुके हैं ये दिग्गज, एलन मस्क और स्टीव जॉब्स के भी नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बढ़ेगी ESIC की मंथली सैलरी लिमिट? सरकार ने संसद में दे दी पूरी जानकारी
क्या बढ़ेगी ESIC की मंथली सैलरी लिमिट? सरकार ने संसद में दे दी पूरी जानकारी
महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में बहार, 78000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी
महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में बहार, 78000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी
एक झटके में 1290 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत; जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
एक झटके में 1290 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत; जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
14 और 19 किलो वाले सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? बुकिंग से पहले जानें लेटेस्ट LPG रेट
14 और 19 किलो वाले सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? बुकिंग से पहले जानें लेटेस्ट LPG रेट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget