एक्सप्लोरर

F&O Trading: मल्टीबैगर नहीं, यहां सबसे ज्यादा पैसे लगाते हैं भारतीय रिटेलर, ऐसा है पिछले एक दशक का इतिहास

Retail Investors Preference: ऐसा माना जाता है कि रिटेल इन्वेस्टर्स मल्टीबैगर और पेनी स्टॉक्स में पैसे लगाना पसंद करते हैं, लेकिन पिछले एक दशक के आंकड़े अलग कहानी कहते हैं...

आपने भी ऐसा देखा और सुना होगा कि खुदरा निवेशक पेनी स्टॉक और मल्टीबैगर स्टॉक को ज्यादा पसंद करते हैं. पेनी स्टॉक यानी कम भाव वाले शेयरों और मल्टीबैगर शेयरों के पीछे खुदरा निवेशकों के पागल होने की पुरानी धारणा रही है. हालांकि शेयर बाजार के आंकड़े अलग तस्वीर पेश करते हैं.

गूगल ट्रेंड्स के 13 साल के आंकड़े

आंकड़े बताते हैं कि पिछले 13 सालों के दौरान भारतीय खुदरा निवेशकों ने मल्टीबैगर शेयरों से ज्यादा दिलचस्पी ऑप्शंस ट्रेडिंग में दिखाई है. डेरिवेटिव मार्केट के स्टॉक ऑप्शंस की पिछले कुछ सालों में जबरदस्त ग्रोथ हुई है. इस ग्रोथ में खुदरा निवेशकों का बड़ा योगदान रहा है. साल 2009 से 2023 तक के गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के हवाले से मिंट ने यह रिपोर्ट दी है.

इन कारणों से बढ़ी दिलचस्पी

हालिया सालों में ऑनलाइन रिटेल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का तेजी से उभार हुआ है. इसे देखते हुए शेयर बाजारों ने ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट में कुछ बदलाव किए हैं, ताकि इन्हें आसानी से और तेजी से ट्रेड किया जा सके. उसके बाद डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग यानी फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेड में जबरदस्त उछाल आया है. अक्टूबर 2009 से दिसंबर 2019 के आंकड़े बताते हैं कि इन 10 सालों में रिटेल इन्वेस्टर्स ने मल्टीबैगर शेयरों से ज्यादा दिलचस्पी ऑप्शंस ट्रेडिंग में दिखाई है.

स्टॉक ऑप्शंस में इतनी दिलचस्पी

गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के अनुसार, अभी स्टॉक ऑप्शंस में औसत दिलचस्पी का स्तर 75 फीसदी पर है. वहीं मल्टीबैगर शेयरों में खुदरा निवेशकों की दिलचस्पी का औसत 25 फीसदी है. यह हाल तब है, जब हाल-फिलहाल में औसत दिलचस्पी में कमी आई है. 2019 के बाद एक समय तो औसत 100 फीसदी पर पहुंच गया था.

बेहद जोखिम भरा है ये ट्रेड

डेरिवेटिव्स ट्रेड यानी फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग को काफी रिस्की माना जाता है. इस ट्रेडिंग में बहुत जोखिम होता है. इसमें निवेशकों को कम समय में मोटी कमाई करने का मौका तो मिलता है, लेकिन डूबने का खतरा उससे ज्यादा रहता है. एफएंडओ में अभी ज्यादातर खुदरा निवेशक पैसे गंवाते ही हैं. इसी कारण प्राधिकरणों और नियामकों ने खुदरा निवेशकों को ऑप्शंस ट्रेडिंग के खतरों से आगाह करने पर इनदिनों विशेष ध्यान दिया हुआ है.

ये भी पढ़ें: भारत का सबसे महंगा तलाक, गौतम सिंघानिया से नवाज मोदी ने की इतनी डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget