एक्सप्लोरर

Market Closed: शेयर बाजार में ईद की छुट्टी, इन एक्सचेंजों पर कारोबार बंद, एक सेशन के लिए खुलेगा एमसीएक्स

Share Market Closed: देश भर में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर लगभग सभी प्रमुख बाजारों और एक्सचेंजों में आज छुट्टी की गई है...

भारत में आज 11 अप्रैल को ईद मनाया जा रहा है. इस मौके पर बाजार में भी छुट्टी रखी गई है. मतलब आज लगभग सारे प्रमुख घरेलू बाजारों में कारोबार स्थगित रहेगा, जिनमें बीएसई और एनएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज भी शामिल हैं.

इन एक्सचेंजों पर नहीं होगा ट्रेड

बीएसई और एनएसई दोनों ने अलग-अलग नोटिफिकेशन में ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के मौके पर 11 अप्रैल को बाजार बंद रहने की सूचना दी थी. इस मौके पर बीएसई और एनएसई पर डेरिवेटिव सेगमेंट में भी कारोबार नहीं होने वाला है. शेयर बाजारों के अलावा देश के सबसे बड़े एग्री कमॉडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स पर भी आज कारोबार नहीं होगा.

एक सेशन के लिए खुलेगा एमसीएक्स

आज सिर्फ एमसीएक्स आंशिक कारोबार के लिए खुलेगा. एमसीएक्स पर आज पहले सेशन का कारोबार नहीं होगा. उसके बाद यह एक्सचेंज दूसरे सेशन के लिए खुलेगा. यानी एमसीएक्स पर सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक के पहले सेशन में कोई कारोबार नहीं होगा, लेकिन शाम के 5 बजे से शुरू होने वाले दूसरे सेशन में सामान्य कारोबार होगा.

अगले सप्ताह भी एक दिन छुट्टी

अप्रैल का महीना शेयर बाजार के लिए छुट्टियों से भरा हुआ है. घरेलू शेयर बाजार मे इस सप्ताह के बाद अगले सप्ताह भी छुट्टी रहने वाली है. अगले सप्ताह के दौरान घरेलू शेयर बाजार 17 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर बंद रहेगा.

इस साल पड़ने वाली अन्य छुट्टियां

इस साल की अन्य छुट्टियों की बात करें तो अगले महीने की पहली तारीख यानी एक मई को बाजार में महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी रहेगी. जून में 17 तारीख को बाजार बकरीद के मौके पर बंद रहने वाला है. उसके बाद 17 जुलाई को शेयर बाजार में मुहर्रम की छुट्टी होगी. अगस्त महीने में 15 तारीख को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाजार बंद रहेगा. इसी तरह 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 1 नवंबर को दिवाली, 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर भी बाजार की छुट्टियां रहने वाली हैं.

ये भी पढ़ें: कर्ज लेकर हो रहा गुजारा, लगातार तीसरे साल लोगों ने जमा करने से ज्यादा लिया उधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नो इंटरनेट, नो टेंशन, अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी चलेगा आपका फोन
नो इंटरनेट, नो टेंशन, अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी चलेगा आपका फोन
Petrol- Diesel Price: पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट जानें
Petrol- Diesel Price: पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट जानें
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
Fuel Price Hike: बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget