एक्सप्लोरर

Debt Vs Deposit: कर्ज लेकर हो रहा गुजारा, लगातार तीसरे साल लोगों ने जमा करने से ज्यादा लिया उधार

India Household Debt: भारतीयों के द्वारा बैंकों में डिपॉजिट की मात्रा लगातार कम हो रही है, जबकि बैंकों से अब लोग पहले की तुलना में ज्यादा लोन लेने लगे हैं...

बीते कुछ सालों में भारतीय लोगों की वित्तीय आदतों में बदलाव आया है. एक हालिया रिपोर्ट इस संबंध में चिंताजनक तस्वीर पेश करती है. रिपोर्ट बताती है कि भारतीय परिवार बैंकों में जितना पैसा जमा कर रहे हैं, उससे ज्यादा वे कर्ज ले रहे हैं. यह ट्रेंड पिछले तीन साल से लगातार चला आ रहा है.

भारतीयों ने जमा किए इतने पैसे

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की इकोस्कोप रिपोर्ट के हवाले से बिजनेस स्टैंडर्ड ने बताया है कि पिछले तीन सालों से भारतीय परिवार बैंकों में जमा करने से ज्यादा पैसे उधार ले रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के पहले 9 महीनों यानी अप्रैल से दिसंबर 2023 के दौरान इंडियन हाउसहोल्ड ने बैंकों में जितना पैसा जमा किया, वह देश की जीडीपी के 4.5 फीसदी के बराबर है.

9 महीने में ले लिए बैंकों से इतने कर्ज

रिपोर्ट इसके साथ ही ये भी बताती है कि अप्रैल से दिसंबर 2023 के दौरान भारतीयों ने बैंकों से जीडीपी के 4.9 फीसदी के बराबर कर्ज ले लिया. मतलब वित्त वर्ष 2023-24 के पहले 9 महीनों में भारतीय परिवारों ने बैंकों में जितने पैसे जमा किए, उससे कहीं ज्यादा उन्होंने बैंकों से कर्ज ले लिया. चिंताजनक बात ये है कि यह कोई ताजा ट्रेंड नहीं है, बल्कि पिछले तीन वित्त वर्षों से ऐसा चला आ रहा है.

ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंचा कर्ज

भारतीय परिवारों के कुल कर्ज का आंकड़ा देखने पर वित्तीय स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगता है. रिपोर्ट बताती है कि दिसंबर 2023 में भारतीय परिवारों के ऊपर बैंकों का कुल कर्ज अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था और कुल कर्ज जीडीपी के 40 फीसदी के स्तर पर जा चुका था. दूसरी ओर नेट फाइनेंशियल सेविंग कम होकर 5 फीसदी के नीचे अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ चुका था.

ये हैं रिजर्व बैंक के आंकड़े

इससे पहले रिजर्व बैंक के आंकड़ों में भी इस तरह की जानकारी सामने आई थी. रिजर्व बैंक के आंकड़ों में बताया गया था कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीयों की नेट फाइनेंशियल सेविंग जीडीपी के 5.1 फीसदी के बराबर पर आ गई थी, जो करीब 5 दशक का सबसे निचला स्तर था. उससे एक साल पहले वित्त वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा जीडीपी के 7.2 फीसदी के बराबर था. दूसरी ओर एनुअल फाइनेंशियल लायबलिटीज वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी के 3.8 फीसदी से बढ़कर 2022-23 में जीडीपी के 5.8 फीसदी के बराबर पर पहुंच गई थीं.

ये फैक्टर हैं सबसे ज्यादा जिम्मेदार

मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय परिवारों के बैंक डिपॉजिट में कमी आने और बैंकों से कर्ज बढ़ने के लिए लोगों की कमाई में मामूली वृद्धि, उपभोग में तेजी से विस्तार और फिजिकल सेविंग्स के बढ़े चलन जैसे फैक्टर जिम्मेदार हैं. कई एक्सपर्ट मानते हैं कि समय के साथ लोगों में खासकर नई पीढ़ी में निवेश के प्रति रिस्क उठाने का ट्रेंड स्वीकार्य होता जा रहा है. ऐसे में लोग बचत के पैसे को बैंकों में पार्क/डिपॉजिट करने के बजाय बेहतर रिटर्न की संभावनाओं वाले इंस्ट्रुमेंट्स में लगाते हैं.

ये भी पढ़ें: बजाज का मल्टीबैगर शेयर, 10 साल में दिया 4 हजार पर्सेंट का रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget