एक्सप्लोरर

Startups Share Carnage: 2021 में आईपीओ लाकर शेयर बाजार में धूम मचाने वाले स्टार्टअप कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिरे, निवेशक कर रहे त्राहि त्राहि

Stock Market Update: 2021 में आईपीओ लाने वाले स्टार्टअप कंपनियों के शेयरों की सोमवार को बाजार में आई भारी गिरावट में सबसे ज्यादा पिटाई हुई है. Nykaa, पेटीएम, जोमैटो में भारी गिरावट देखी जा रही है.

Black Monday For Stock Market: सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट का असर तो पूरे बाजार पर है. सभी सेक्टर्स की पिटाई हुई है. लेकिन आज के ट्रेडिंग सेशन में सबसे ज्यादा पिटाई हुई है स्टार्टअप कंपनियों की जिन्होंने 2021 में अपनी लिस्टिंग के दौरान खुब धूम मचाई थी. सोमवार को नायिका, जोमैटो, पेटीएमस पॉलिसी बाजार कार ट्रेड की जबरदस्त पिटाई हुई है. 

900 के नीचे लुढ़का पेटीएम 
पेटीएम के शेयर में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. पेटीएम का शेयर 900 रुपये के नीचे जा लुढ़का है. पेटीएम का शेयर 8 फीसदी की गिरावट के साथ 885 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है. 

Zomato के शेयर का हाल
जोमैटो का शेयर अपनी लिस्टिंग के बाद पहली बार 100 रुपये के नीचे जा लुढ़का है जोमैटो के शेयर में जबरदस्त बिकवाली देखी जा रही है. जोमैटो में सोमवार को 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई और  ये 91.60 रुपये तक जा लुढ़ता है. आपको बता दें अपने उच्चतम स्तर से जोमैटो का शेयर 44 फीसदी तक नीचे आ चुका है. 

Nykaa की जबरदस्त पिटाई 
अपनी लिस्टिंग से तहलता मचाने वाली Nykaa के शेयर में भी भारी गिरावट देखी जा रही है. नायिका का शेयर 14 फीसदी की गिरावट के साथ 1725 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है. Nykaa अपने लाइफटाईम हाई से करीब 33 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. 

CarTrade Tech की भी पिटाई 
कारट्रेड के शेयरों में भी भारी गिरावट देखी जा रही है. ये शेयर अपने लाइफटाईम हाई से 50 फीसदी से भी ज्यादा नीचे आ चुका है. इसका आईपीओ प्राइस 1618 रुपये प्रति शेयर था लेकिन कारट्रेड सोमवार को 4.20 फीसदी की गिरावट के साथ 778 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

शेयर बाजार और आर्थिक मामलों के जानकार आकाश जिंदल ने बाजार में आई गिरावट पर कहा कि कोरोना महामारी और ग्लोबल इकॉनमी में अस्थिरता के माहौल के चलते पूरे बाजार में गिरावट है. ओमिक्रोन का भी ये असर है. उन्होंने आशंका जाहिर किया कि फिलहाल बाजार में ये गिरावट जारी रह सकती है. 

ये भी पढ़ें

Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा टूटकर 58,000 के नीचे फिसला

Budget 2022: इलेक्ट्रोनिक होम अप्लायंसेज इंडस्ट्री की ये मांग पूरी हुई तो सस्ते होंगे AC और टेलीविजन !

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget