एक्सप्लोरर

Bank FD Rates: एफडी कराने वाले ग्राहकों को मिला शानदार गिफ्ट, नए साल से पहले इन बैंकों ने बढ़ा दिया ब्याज

FD Rate Hike: बैंकों में एफडी कराना पसंद करने वाले ग्राहकों को नया साल शुरू होने से पहले शानदार तोहफा मिलाहै. बीते कुछ दिनों के भीतर कई बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है...

बैंकों में एफडी कराना पसंद कराने वाले ग्राहकों को नया साल शुरू होने से पहले शानदार तोहफा मिला है. बीते कुछ दिनों के भीतर एक के बाद एक कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी है. इससे नया साल बैंक ग्राहकों के लिए एफडी से ज्यादा कमाई कराने वाला साबित हो सकता है.

सबसे पहले आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है, इसके बावजूद FD की ब्याज दरें बढ़ रही हैं. पिछले कुछ दिनों में सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI समेत 7 बैंकों ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं. इस बढ़ोतरी से FD के इंटरेस्ट रेट 8-9 फीसदी तक पहुंच गए हैं. आइए जानते हैं किन बैंकों ने ब्याज दरों में कितनी वृद्धि की है...

भारतीय स्टेट बैंक (SBI FD Rates)

भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाकर न्यू ईयर पर बड़ी सौगात दी है. बैंक ने अलग-अलग टेन्योर की एफडी पर ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी तक का इजाफा किया है. बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.50 फीसद से 7 फीसद तक का ब्याज दे रहा है. नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD के लिए हैं. बैंक ने अपनी स्पेशल अमृत कलश एफडी स्कीम की लास्ट डेट बढ़ाकर 31 मार्च 2024 कर दी है. 400 दिन की इस FD में आम नागरिक के लिए 7.10 फीसदी, जबकि सीनियर सिटीजन के लिए 7.60 फीसदी का ब्याज है.

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda FD Rates)

बैंक ऑफ बड़ौदा ने छोटी अवधि के टर्म डिपॉजिट यानी FD पर 1.25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. इससे 7 से 14 दिन की FD पर ब्याज 3 फीसदी से बढ़कर 4.25 फीसदी और 15 से 45 दिन की FD पर ब्याज 1 फीसदी बढ़कर 4.5 प्रतिशत हो गया है. बैंक अलग-अलग टेन्योर की FD पर 4.25 से लेकर 7.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है.

एक्सिस बैंक (Axis Bank FD Rates)

एक्सिस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है. नई दरें 26 दिसंबर 2023 से लागू हैं. ताजे बदलाव के बाद बैंक 7 दिन से 10 साल की FD पर 3 प्रतिशत से 7.10 फीसदी का ब्याज दे रहा है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India FD Rates)

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अलग-अलग टेन्योर की एफडी के ब्याज दरों में 0.25 फीसदी तक इजाफा किया है. इस कदम से 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर ब्याज दर 3 प्रतिशत से  7.25 फीसदी के बीच है. 399 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा 7.25 फीसदी का ब्याज है. सीनियर सिटीजन को नॉर्मल रेट से 0.50 प्रतिशत, जबकि सीनियर सिटीजन को नॉर्मल से 0.75 फीसदी ज्यादा ब्याज मिल रहा है.

डीसीबी बैंक (DCB Bank FD Rates)

निजी क्षेत्र के DCB बैंक ने हाल ही में FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है, जिसके बाद सामान्य ग्राहकों को सात दिन से 10 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.75 फीसदी से 8 फीसदी तक, जबकि सीनियर सिटीजन को 4.25 फीसदी से 8.60 फीसदी तक का रिटर्न मिल रहा है.

फेडरल बैंक (Federal Bank FD Rates)

फेडरल बैंक ने 5 दिसंबर 2023 से ब्याज दरों में वृद्धि की है. बैंक सामान्य ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 5 साल से ऊपर की FD पर 3 प्रतिशत से 7.50 फीसदी के बीच ब्याज दे रहा है. 500 दिन की FD पर सामान्य ग्राहक को 7.50 फीसदी, जबकि सीनियर सिटीजन को 8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है.

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryodaya Small Finance Bank FD Rates)

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 22 दिसंबर से दरों में बदलाव किया है. बैंक 7 दिन से 10 साल तक की अलग-अलग टेन्योर की फिक्स्ड डिपाजिट पर 4 से लेकर 8.65 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है. सामान्य ग्राहक को 2 साल 2 दिन की FD पर 8.65 फीसदी, जबकि सीनियर सिटीजन को 2 साल से ऊपर और 3 साल तक की FD पर 9.10 फीसदी का सालाना ब्याज मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: सरकारी शेयरों के नाम रहा साल 2023, 17 पीएसयू स्टॉक्स ने दिया 100-100 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget