एक्सप्लोरर

गिरावट के बाद सेंसेक्स 30 हजार के नीचे फिसलाः 9300 पर आया निफ्टी

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार की चाल कई दिनों से बढ़त के साथ दिख रही थी पर आज के कारोबार में सेंसेंक्स और निफ्टी गिरकर बंद हुए हैं. आज से शुरू हुई मई सीरीज के पहले दिन सेंसेक्स-निफ्टी करीब 0.5 फीसदी तक गिरकर बंद हुए. हालांकि इसी हफ्ते के दौरान बीते बुधवार को बाजार में तेजी के नए रिकॉर्ड बने. पूरे 2 साल के बाद सेंसेक्स फिर 30000 के पार जाने में कामयाब रहा तो निफ्टी, बैंक निफ्टी भी लाइफ टाइम हाई पर बंद हुए.

कैसी रही बाजार की चाल? बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 111 अंक यानि 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 29,918 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 38 अंक यानि 0.4 फीसदी की कमजोरी के साथ 9,304 के स्तर पर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार को देखें तो मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, बैंक निफ्टी और ऑटो में ही तेजी रही और बाकी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ. पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3.5 फीसदी की मजबूती के साथ बंद मिला है और बैंक निफ्टी 0.15 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 22,358 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं ऑटो शेयरों में 0.8 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है. आज सबसे ज्यादा गिरने वाले सेक्टर्स में रियलटी सेक्टर 1.80 फीसदी नीचे रहा और एफएमसीजी सेक्टर्स में 1.63 फीसदी की गिरावट रही है. वहीं आईटी शेयरों में 0.7 फीसदी नीचे कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के कुल 50 शेयरों में से 27 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ बंद मिला और बाकी 23 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ बंद मिला है. आज के कारोबार में ओेएनजीसी सबसे ज्यादा 3.88 फीसदी ऊपर बंद हुआ और बैंक ऑफ बड़ौदा 3.5 फीसदी ऊपर बंद हुआ है. एसबीआई में 2.61 फीसदी और मारुति सुजुकी में 2.15 फीसदी की उछाल दर्ज की गई. हिंडाल्को 2.13 फीसदी और बॉश में 1.67 फीसदी की मजबूती के साथ बंद मिला है.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में आईटीसी 2.80 फीसदी नीचे बंद हुआ है और भारती इंफ्राटेल 2.74 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है. एचडीएफसी 1.88 फीसदी टूटा और टेक महिंद्रा 1.81 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हुआ है. अंबुजा सीमेंट 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. कोटक महिंद्रा बैंक 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

इस हफ्ते कैसी रही बाजार की चाल इस पूरे हफ्ते के कारोबार को देखें तो निफ्टी 2 फीसदी जबकि सेंसेक्स 1.9 फीसदी ऊपर रहा. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 5.4 फीसदी ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है. ऑटो इंडेक्स 4 फीसदी ऊपर बंद हुआ और आईटी इंडेक्स 0.6 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget