एक्सप्लोरर

RIL में जबरदस्त खरीदारी से उछला बाजार, 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, स्टॉक मार्केट में जोश के ये हैं 3 बड़े कारण

Stock Markets Rally: देशी निवेशकों ने पिछले सप्ताह देश के इक्विटी बाजारों में 17,425 करोड़ रुपये का निवेश किया. अनुकूल वैश्विक संकेतों और मजबूत घरेलू व्यापक आर्थिक संकेतकों के चलते ऐसा हुआ.

Stock Markets Rally: कमजोरी भरे पिछले कारोबारी हफ्ते के बाद सोमवार को दलाल स्ट्रीट में शानदार जोश देखा गया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल दिखा और दोपहर करीब 12.20 बजे S&P पर बीएसई सेंसेक्स 1008.25 अंक की बढ़त के साथ 80,220.78 पर पहुंच गया. जबकि, निफ्टी 50 भी 291.80 प्वाइंट चढ़कर 24,331.30 के स्तर पर पहुंच गया.

ऐसे में आइये जानते हैं कि जब पहलगाम की घटना के बाद बीते हफ्ते गुरुवार और शुक्रवार को बाजार में गिरावट का दौर रहा, ऐसे में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद सोमवा को भारतीय शेयर बाजार में इस बढ़त की क्या कुछ वजह रही है:

रिलायंस और बैकिंग स्टॉक्स में तेजी

स्टॉक मार्केट में तेजी की बड़ी वजह रही हैवी वेट स्टॉक्स जैसे- रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, एक्सिस बैंक के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी. इसके साथ ही, प्रमुख बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनियों के शेयरों में उछाल ने भी स्टॉक मार्केट में जोश ला दिया.

रिलायंस के चौथी तिमाही के शानदार नतीजों को निवेशकों का शानदार तरीके से स्वागत किया और इसके बाद शेयर ने करीब 4 प्रतिशत की छलांग लगाया. जबकि, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआई के शेयरों में में करीब 2 प्रतिशत की बढ़त दिखी.

बाजार का लचीलापन

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट डॉ. वीके विजय कुमार ने कहा कि   बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय बाजारों ने उल्लेखनीय लचीलापन दिखाया है. उन्होंने स्वीकार किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से बाजार पर दबाव पड़ने की संभावना है. हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐतिहासिक रूप से बाजारों में कई चिंताओं और चुनौतियों का सामना करने पर भी उबरने और बढ़ने की मजबूत क्षमता है.

इक्विटी बाजारों में निवेश

देशी निवेशकों ने पिछले सप्ताह देश के इक्विटी बाजारों में 17,425 करोड़ रुपये का निवेश किया. अनुकूल वैश्विक संकेतों और मजबूत घरेलू व्यापक आर्थिक संकेतकों के चलते ऐसा हुआ.  इससे पहले 18 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में एफपीआई ने 8,500 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था. वैश्विक स्तर पर, प्रमुख बाजारों में स्थिर प्रदर्शन, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि रोकने के अनुमान और स्थिर अमेरिकी डॉलर ने भारतीय बाजारों को मजबूती दी.

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट के संयुक्त निदेशक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्विक व्यापार तनाव कम होने से निवेशकों की धारणा में और सुधार आया। घरेलू स्तर पर, भारत की अपेक्षाकृत बेहतर वृदधि संभावनाओं, मुद्रास्फीति में नरमी और सामान्य मानसून के अनुमानों से निवेशकों का बाजार में भरोसा बढ़ा. 

ये भी पढ़ें: कमजोर पड़ते अमेरिकी डॉलर के बीच भारतीय रुपये ने दिखाया दम, दो साल में सबसे मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget