एक्सप्लोरर

लगातार 2 रिकॉर्ड सेशन के बाद आज गिरा बाजारः निफ्टी 10,081 पर बंद

रिजर्व बैंक का रेपो दर में 0.25%कटौती करने का फैसला भी निवेशकों में उत्साह नहीं फूंक पाया. इसके अलावा कैश रिजर्व रेश्यो (सीआरआर) में कोई बदलाव नहीं किए जाने का भी बाजार पर निगेटिव असर रहा. ब्रोकरों ने कहा कि आरबीआई का रेपो दर को घटाकर 6 फीसदी पर लाने का फैसला उम्मीदों के मुताबिक ही था.

नई दिल्लीः शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही. रिजर्व बैंक का रेपो दर में 0.25 फीसदी की कटौती करने का फैसला भी निवेशकों में उत्साह नहीं फूंक पाया. ब्रोकरों ने कहा कि आरबीआई का रेपो दर को घटाकर 6 फीसदी पर लाने का फैसला उम्मीदों के मुताबिक ही था और इससे ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं थी. इसके अलावा कैश रिजर्व रेश्यो (सीआरआर) में कोई बदलाव नहीं किए जाने का भी बाजार पर निगेटिव असर रहा. अक्तूबर, 2016 के बाद यह नीतिगत दरों में पहली कटौती है. अब ब्याज दरें 6 साल के निचले स्तर पर आ गई हैं.

0208201705_HC_Stock_Market_Intraday-600

कैसी रही बाजार की चाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सुबह के कारोबार में रिकॉर्ड स्तर से नीचे आने के बाद 32,394.89 तक नीचे आया. आखिर में सेंसेक्स 98.43 अंक या 0.30 फीसदी के नुकसान से 32,476.74 अंक पर बंद हुआ. इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स ने लगातार रिकॉर्ड स्तर हासिल किया था. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 10,137.85 अंक के नए उच्चस्तर को छूने के बाद 10054.20 अंक के निचले स्तर तक आया. वहीं कारोबार खत्म होते समय रिकार्ड स्तर से 33.15 अंक फिसलकर 10,081.50 अंक पर आ गया.

0208201708_HC_BSE_Sensex-600

कैसे खुला था शेयर बाजार बीएसई का 30 शेयरों का इंडेक्स सेंसेक्स सुबह 66.41 अंकों की तेजी के साथ 32,641.58 पर खुला. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,686.48 के रिकॉर्ड ऊपरी स्तर और 32,394.89 के निचले स्तर को छुआ. एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 21.65 अंकों की तेजी के साथ 10,136.30 पर खुला. दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 10137.85 के ऊपरी और 10054.20 के निचले स्तर को छुआ. 0208201707_HC_Top_Losers-300

सेक्टरवार प्रदर्शन बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट रही. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 46.35 अंकों की गिरावट के साथ 15,411.96 पर और स्मॉलकैप इंडेक्स 11.36 अंकों की गिरावट के साथ 16,063.47 पर बंद हुआ. बीएसई के 19 सेक्टरों में से सात में तेजी रही. उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.12 फीसदी), ऊर्जा (0.68 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.29 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु और सेवाएं (0.11 फीसदी) और (0.11 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही. बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- सूचना प्रौद्योगिकी (0.88 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.83 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.76 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.75 फीसदी) और औद्योगिक (0.62 फीसदी) प्रमुख रहे.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के सिर्फ 13 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार खत्म हुआ और बाकी 37 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार खत्म हुआ है. आज निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में एनटीपीसी 4.12 फीसदी, अंबुजा सीमेंट 2.85 फीसदी, एसीसी 2.09 फीसदी और हीरो मोटोकॉर्प 1.88 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. अदानी पोर्ट्स 1.86 फीसदी और ल्यूपिन का शेयर 1.5 फीसदी की उछाल के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं.

आज निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज 2.12 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग 2.07 फीसदी, भारती इंफ्राटेल 1.80 फीसदी और टाटा मोटर्स 1.79 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए हैं. ओएनजीसी 1.76 फीसदी और इंफोसिस 1.64 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए हैं.

GOOD NEWS: अब महज 2 क्लिक में बुक करें तत्काल टिकट, बाद में करें पेमेंट

RBI ने रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट 0.25% घटाया, कर्ज होगा सस्ता और कम होगी EMI

LPG सिलेंडर 2 रुपये महंगा, बिना सब्सिडी वाली गैस 40 रुपये सस्ती

रेलवे ने AC डिब्बों से कंबलों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कीः शुरु हुआ पायलट प्रोजेक्ट

राहत की खबरः PAN-आधार जोड़ने के लिए 31 अगस्त तक का समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त
महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त
सरकारी विज्ञापनों पर सरकार ने दिल खोलकर बहाया पैसा, RTI से हुआ खर्च का खुलासा
सरकारी विज्ञापनों पर सरकार ने दिल खोलकर बहाया पैसा, RTI से हुआ खर्च का खुलासा
डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की नौबत
डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की नौबत
भारत की कंपनी US में बनाएगी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने किया ऐलान
भारत की कंपनी US में बनाएगी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने किया ऐलान

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget