एक्सप्लोरर

तेजी के बाद सेंसेक्स 29500 के करीब, निफ्टी 9100 के ऊपर बंद

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार खत्म हुआ है. सेंसेक्स और निफ्टी 0.25 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए हैं. आज के कारोबार के दौरान शेयर बाजार में अच्छी तेजी रही लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते बाजार ने तेजी गंवा दी, जिसके बाद अंत में निफ्टी किसी तरह 9100 के ऊपर बंद होने में कामयाब हुआ. कारोबार खत्म होते-होते सेंसेक्स में सिर्फ 100 अंकों की तेजी बाकी रह पाई है.

कैसी रही बाजार की चाल? बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 89 अंक यानि 0.3 फीसदी की तेजी के साथ 29,421.4 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 22 अंक यानि 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 9,108 के स्तर पर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज शेयर बाजार में बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुआ है. निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी चढ़ा और कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स में 0.4 फीसदी ऊपर बंद हुआ है. मेटल इंडेक्स 0.3 फीसदी ऊपर रहा है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिखी है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त देखी गई. निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3.3 फीसदी की मजबूती आई है. आज कमजोरी वाले शेयरों में आईटी, ऑटो और फार्मा शेयर शामिल रहे जिसमें आईटी इंडेक्स 0.75 फीसदी टूटकर बंद हुआ. वहीं ऑटो और फार्मा इंडेक्स में 0.2-0.2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार खत्म हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के कारोबार में 50 में से 29 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार खत्म हुआ हैं और 21 शेयरों में ही तेजी के साथ कारोबार खत्म हुआ है. दिग्गज शेयरों में ग्रासिम में सबसे ज्या्दा करीब 3 फीसदी की गिरावट रही और टेक महिंद्रा 2 फीसदी नीचे बंद हुआ है. जी एंटरटेनमेंट में 1.34 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ और टीसीएस 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. अंबुजा सीमेंट में 1.27 फीसदी और इंफोसिस 1.19 फीसदी तक गिरकर बंद हो पाए.

आज के चढ़ने वाले शेयरों में बैंक ऑफ बड़ौदा 3.76 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक 3.22 फीसदी की उछाल के साथ बंद होने में कामयाब रहा है. वहीं इसके साथ एसबीआई 2.77 फीसदी और गेल का शेयर 1.43 फीसदी की तेजी दिखाकर बंद हुआ है. कोटक महिंद्रा बैंक में 1.19 फीसदी की मजबूती दिखी. बीपीसीएल और आईटीसी के शेयर में 1.08 फीसदी ऊपर कारोबार बंद हुआ है. रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.8 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget