एक्सप्लोरर

सेंसेक्स अब तक के उच्च स्तर 36,548 पर बंद, निफ्टी 11,000 के पार

शेयर बाजार आज मजबूती के साथ खुले और सेंसेक्स-निफ्टी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए थे.

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज ऐतिहासिक ऊंचाई देखी गई. सेंसेक्स अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ है और निफ्टी भी शानदार तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहा.

आज बाजार में देखा गया उच्चतम स्तर शेयर बाजार आज मजबूती के साथ खुले और सेंसेक्स-निफ्टी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था. प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स सुबह 10.40 बजे 282.29 अंकों की मजबूती के साथ 36,548.22 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 89.15 अंकों की बढ़त के साथ 11,037.45 पर कारोबार करते देखे गए. 23 जनवरी 2018 के बाद निफ्टी में 11,000 से ऊपर का स्तर देखा गया.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 282.5 अंक यानी 0.8 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ 36,548.5 पर जाकर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 75 अंक यानी 0.7 फीसदी की उछाल के साथ 11,023 पर जाकर बंद होने में कामयाब रहा है.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज के कारोबार में सेक्टोरियल इंडेक्स में मिलाजुला रुख देखा गया. आज सबसे ज्यादा तेजी पीएसयू बैंकों में रही और ये 1.12 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए. बैंक निफ्टी में 0.78 फीसदी की तेजी देखी गई और निजी बैंक 0.68 फीसदी ऊपर बंद होने में कामयाब रहे. हालांकि ऑटो, मीडिया, आईटी और मेटल शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 22 शेयरों में गिरावट रही और 28 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में रिलायंस 4.05 फीसदी की तेजी रही और बीपीसीएल 2.89 फीसदी ऊपर बंद हुए. बजाज फाइनेंस 2.68 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है और विप्रो में 2.46 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ. निफ्टी के शेयरों में गिरने वाले शेयरों में यूपीएल 4.21 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी गई और वेदांता में 2.87 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद देखा गया और बजाज ऑटो में 2 फीसदी की कमजोरी रही. इंफोसिस में 1.93 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया-इंडिगो की संसद में पेशी, फ्लाइट लेट और सेफ्टी पर होंगे सवाल
एयर इंडिया-इंडिगो की संसद में पेशी, फ्लाइट लेट और सेफ्टी पर होंगे सवाल
Gold Silver Price: 1.5 लाख के पार हुआ सोना, चांदी ने भी किया बजट टाइट, दशहरे के बाद क्या और बढ़ेंगे दाम?
1.5 लाख के पार हुआ सोना, चांदी ने भी किया बजट टाइट, दशहरे के बाद क्या और बढ़ेंगे दाम?
SBI के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक, हैकर्स का बड़ा दावा
SBI के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक, हैकर्स का बड़ा दावा
Wipro की लाखों की नौकरी छोड़ी, अब कैसे 60 करोड़ महीना कमा रहा शख्स?
Wipro की लाखों की नौकरी छोड़ी, अब कैसे 60 करोड़ महीना कमा रहा शख्स?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget