एक्सप्लोरर

TCS, Infosys समेत कई दिग्गज कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे, जानें कैसी रहेगी सेंसेक्स-निफ्टी की चाल?

Stock Market: अगले हफ्ते सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) की चाल कंपनियों के तिमाही नतीजों और वृहद आर्थिक आंकड़ों से तय होगी.

Stock Market Update: शेयर बाजार (Share Market) में जारी उतार-चढ़ाव के बीच अगले हफ्ते सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) की चाल कंपनियों के तिमाही नतीजों और वृहद आर्थिक आंकड़ों से तय होगी. इस हफ्ते इंफोसिस और टीसीएस समेत कई दिग्गज आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी किए जाएंगे. आपको बता दें नए साल यानी 2022 की शुरुआत शेयर मार्केट के लिए काफी अच्छी रही है. इस बीच बाजार भागीदारों की निगाह घरेलू के अलावा ग्लोबल खबरों पर भी रहेगी. इसके अलावा कोरोना से जुड़ी खबरों का भी असर देखने को मिल रहा है. 

जानें किन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे?
रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘आईटी सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां इन्फोसिस, टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक और माइंडट्री इस सप्ताह अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के भी तिमाही रिजल्ट आने है. इसके साथ ही बाजार भागीदारों की निगाह औद्योगिक उत्पादन (IIP), खुदरा मुद्रास्फीति (CPI) और थोक मुद्रास्फीति (WPI) के आंकड़ों पर भी रहेगी. कुल मिलाकर बाजार पर ग्लोबल संकेतों और कोविड-19 से जुड़ी खबरों का भी असर पड़ेगा.’’

IT कंपनियों के रिजल्ट से मिलेगी दिशा
उन्होंने कहा कि आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजे बाजार को दिशा देंगे. बाजार भागीदार उम्मीद कर रहे हैं कि आईटी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के परिणाम उत्साह बढ़ाने वाले होंगे. मिश्रा ने कहा कि अभी तक बाजार ने कोविड के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को ‘नजरअंदाज’‘ किया है, लेकिन कई राज्यों द्वारा कड़े अंकुशों की वजह से आगे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है.

IIP, CPI और WPI के भी आएंगे आंकड़े
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘आईटी कंपनियों के परिणामों, आईआईपी, सीपीआई और डब्ल्यूपीआई आंकड़ों की वजह से बाजार के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है. आईआईपी और सीपीआई के आंकड़े 12 जनवरी को और डब्ल्यूपीआई के 14 जनवरी को आएंगे.’’

तीसरी लहर पर रहेगी बाजार की नजर
मीणा ने कहा कि दुनियाभर में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वालों मरीजों की संख्या और मृत्यु दर काफी कम है, जिसकी वजह से बाजार ने इसे नजरअंदाज किया है. ‘‘हालांकि, बाजार की निगाह महामारी की तीसरी लहर पर बनी रहेगी.’’

सेंसेक्स 2.55 फीसदी चढ़ा 
उन्होंने कहा कि वैश्विक मोर्चे की बात की जाए, तो कच्चे तेल के बढ़ते दाम चिंता का विषय हैं. इसके अलावा चीन के मुद्रास्फीति और अमेरिका के खुदरा बिक्री के आंकड़े भी बाजार के लिए जरूरी हैं. सैमको सिक्योरिटीज में इक्विटी शोध प्रमुख येशा शाह ने कहा कि तीसरी तिमाही के नतीजों की शुरुआत बड़ी आईटी कंपनियों के साथ हो रही है. वृहद आर्थिक मोर्चे पर निवेशकों की निगाह घरेलू के अलावा अमेरिका और चीन के मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर रहेगी. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,490.83 अंक या 2.55 फीसदी फायदे में रहा था.

FPI के निवेश पर रहेगी नजर
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार की दिशा आईटी कंपनियों के नतीजों से तय होगी. इसके अलावा सप्ताह के दौरान कई महत्वपूर्ण वृहद आर्थिक आंकड़े आने हैं. सप्ताह के दौरान दिसंबर के मुद्रास्फीति तथा नवंबर के आईआईपी आंकड़े आएंगे.’’ इसके साथ ही निवेशकों की निगाह विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख और रुपये के उतार-चढ़ाव पर भी रहेगी.

यह भी पढ़ें: 
Ration Card: जरूरी खबर! अगर आपको भी डीलर दे रहे हैं कम राशन, तो तुरंत इन नंबरों पर करें शिकायत, फोन में कर लें सेव

Central Government: आपके घर में भी है बेटी तो केंद्र सरकार हर महीने देगी 2000 रुपये, जानिए क्या है खबर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋतिक रोशन के साथ बिजनेस पार्टनर बनने का मौका, Cult.fit ला रहा है 4000 करोड़ का मेगा IPO
ऋतिक रोशन के साथ बिजनेस पार्टनर बनने का मौका, Cult.fit ला रहा है 4000 करोड़ का मेगा IPO
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से फिर रॉकेट सा भागा क्रूड
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से फिर रॉकेट सा भागा क्रूड
Share Market: लाल निशान पर खुला शेयर, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट; निफ्टी 139 अंक कमजोर
लाल निशान पर खुला शेयर, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट; निफ्टी 139 अंक कमजोर
Stocks to Watch: आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, लगाया गया दांव दिला सकता है मोटा मुनाफा
आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, लगाया गया दांव दिला सकता है मोटा मुनाफा

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget