एक्सप्लोरर

सर्राफा बाजार के इस शेयर ने 2 महीने में दिलाया 70 फीसदी रिटर्न, सोने जैसी चमक वाले इस शेयर को जानें

Gold Stock: ज्वैलरी शेयरों में एक ऐसा शेयर है जिसे लिस्ट हुए अभी ढाई महीने भी नहीं हुए हैं और ये निवेशकों को 70 फीसदी की जबरदस्त कमाई करा चुका है. आज शेयर ने ऑल-टाइम हाई लेवल भी छू लिया है.

Senco Gold Stock: घरेलू स्टॉक मार्केट में इस समय एक शेयर ऐसा है जो सुनहरी चमक बिखेर रहा है और रिटर्न के मामले में सोने को पीछे छोड़ रहा है. इस कंपनी का आईपीओ जिस समय लिस्ट हुआ था, उसी समय इसने 36 फीसदी के प्रीमियम के साथ लिस्टिंग गेन दिलाकर निवेशकों को काफी अच्छे मुनाफे पर बिठाया था. इतना ही तब से अब तक सवा दो महीनों के दौरान शेयर ने 35 फीसदी का और रिटर्न हासिल कर लिया है तो इस शेयर में ढाई महीने से ही कम वक्त में 70 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला था.

कौनसा है ये शेयर

सेनको गोल्ड लिमिटेड (Senco Gold Ltd) के शेयरों में आज इसका ऑलटाइम हाई लेवल देखा जा रहा है और ये आज के कारोबार में 525 रुपये प्रति शेयर के भाव पर एनएसई पर कारोबार कर रहा था. सेनको गोल्ड लिमिटेड के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है और इसकी लिस्टिंग के बाद से इसमें प्रति शेयर पर 120 रुपये का फायदा हो रहा है. जिन निवेशकों ने इसकी शानदार लिस्टिंग गेन का फायदा लिया और वो शेयर में बने रहे वो अब तक करीब 70 फीसदी के मुनाफे पर बैठे हैं. 

सेनको गोल्ड के शेयरों का सफर जानें

सेनको गोल्ड के आईपीओ की लॉन्चिंग 301 से 317 रुपये प्रति शेयर के बीच की थी. इस इश्यू को निवेशकों का इतना शानदार रिस्पॉन्स मिला था कि इसे 75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. इसमें से रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 15 गुना सब्सक्राइब हुआ था. वहीं क्यूआईबी इंवेस्टर्स के रिस्पॉन्स ने तो अलग ही कमाल दिखाया और ये 190 गुना सब्सक्राइब हुआ था.

14 जुलाई को हुई बंपर लिस्टिंग

14 जुलाई को सेनको गोल्ड के आईपीओ की लिस्टिंग 36 फीसदी फायदे के साथ हुई थी और ये 317 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 431 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ था.  स्टॉक ने अपना ऑलटाइम हाई 535 रुपये प्रति शेयर का बनाया है और ये इसके लिस्टिंग प्राइस से 104 रुपये प्रति शेयर का मुनाफा है. 

सेनको गोल्ड के शेयर लिस्टिंग के दिन 405 रुपये प्रति शेयर के निचले स्तर तक गए थे और जिन्होंने इस लेवल पर शेयर को खरीदा था, उन्हें 535 रुपये प्रति शेयर तक जाने के बाद हर शेयर पर 130 रुपये का रिटर्न मिल रहा था, वो भी केवल 2 महीने के दौरान.

एक महीने में ही दिया 10 फीसदी रिटर्न

एक महीने पहले सेनको गोल्ड के शेयर 470 रुपये प्रति शेयर पर थे और इसने इस महीने 535 रुपये के हाई पर जाकर शॉर्ट टर्म इंवेस्टर्स को ही 10 फीसदी का बड़ा रिटर्न दिया है. वहीं मीडियम टर्म निवेशकों के लिए ये 25 फीसदी का शानदार रिटर्न मुहैया करा चुका है. वहीं अगर इसके ऑवरऑल चार्ट को देखें तो ये 70 फीसदी की शानदार कमाई निवेशकों को अब तक करा चुका है.

ये भी पढ़ें

Rozgar Mela: 51,000 लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें कब PM मोदी बांटेंगे अपॉइंटमेंट लेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget