एक्सप्लोरर

Senco Gold IPO: 4 जुलाई को खुलेगा कोलकाता बेस्ड ज्वेलरी रिटेल कंपनी सेनको गोल्ड का आईपीओ, 14 जुलाई को होगी लिस्टिंग

Senco Gold Diamonds IPO Update: सेनको गोल्ड ने 301 से 317 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड की घोषणा की है. 3 जुलाई को आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए खुलेगा.

Senco Gold IPO: कोलकाता ( Kolkata) बेस्ड सेनको गोल्ड ( Senco Gold) स्टॉक एक्सचेंज ( Stock Exchange) पर लिस्टिंग की तैयारी में है. कंपनी का आईपीओ ( Initial Public Offering) 4 जुलाई को निवेशकों के आवेदन करने के लिए खुलेगा और 6 जुलाई तक निवेशक आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे. कंपनी ने 301 -317 रुपये प्रति शेयर आईपीओ का प्राइस बैंड ( Price Band) तय किया है. प्राइस बैंड के अपर लेवल के हिसाब से कंपनी को 2460 करोड़ रुपये का वैल्यूएशन मिल रहा है. 

सेनको गोल्ड आईपीओ के जरिए निवेशकों से 405 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. जिसमें 270 करोड़ रुपये नए शेयर्य जारी कर जुटाया जाएगा. जबकि 135 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाया जाएगा. जिसका अर्थ ये हुआ कि मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी आईपीओ में बेचेंगे. ओएफएस ( Offer For Sale) सेगमेंट में सेल पार्टनर्स इंडिया (SAIL Partners India IV) अपनी हिस्सेदारी बेचेगी. 

कंपनी ने कहा कि फ्लोर प्राइस और ऑफर प्राइस बुक रनिंग लीड मैनेजर्स से बात कर तय किया जाएगा. आईपीओ में 50 फीसदी हिस्सा संस्थागत निवेशकों के लिए, 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और 35 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है. 

सेनको गोल्ड और डायमंड्स ब्रांड ( Senco Gold and Diamonds) के नाम से कंपनी ज्वेलरी के रिटेल सेगमेंट में मौजूद है. कंपनी सोने, डायमंड्स, प्लैटिनम ज्वेलरी के साथ चांदी के भी गहने बेचती है. पूर्व भारत की कंपनी सबसे बड़ी रिटेल ज्वेलरी कंपनी है. कंपनी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी ज्वेलरी बेचती है. 

आईपीओ से जुटाये जाने वाले रकम से कंपनी दूसरे कैपिटल फंडिंग ( Capital Funding) को पूरा करने और जनरल कॉरपोरेट जरुरतों पर खर्च करेगी. वित्त वर्ष 2022-23 के खत्म होने पर कंपनी का इनकम 4108 करोड़ रुपये रहा था और कंपनी को 158 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ. 11 जुलाई तक अलॉटमेंट प्रक्रिया को पूरा करने के बाद 14 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी की लिस्टिंग कराई जाएगी. 

आईआईएफएल सिक्योरिटिज, एम्बिट और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं. 

ये भी पढ़ें 

SEBI Board Meet: सेबी का बड़ा फैसला, अब 3 दिनों में होगी IPO की लिस्टिंग, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए सख्त किया डिस्क्लोजर नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget