एक्सप्लोरर

PNB Customers: बंद हो सकता है आपका पीएनबी अकाउंट, बैंक ने बताया- किनके ऊपर रिस्क

PNB Account Closure: पंजाब नेशनल बैंक ने सिक्योरिटी के मद्देनजर इन बैंक अकाउंट को बंद करने का निर्णय लिया है. सरकारी बैंक ने ग्राहकों को अकाउंट बचाने का एक आखिरी मौका भी दिया है...

देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी के लाखों ग्राहकों के ऊपर बैंक अकाउंट बंद होने का खतरा मंडरा रहा है. पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों के कई खातों को बंद करने का निर्णय लिया है. बंद होने का यह खतरा जिन अकाउंट के ऊपर आया है, उसके बारे में पीएनबी ने साफ-साफ बता दिया है.

इन बैंक अकाउंट पर होगा एक्शन

पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वह उन बैंक खातों को बंद करने जा रहा है, जो पिछले 3 सालों से इनऑपरेटिव हैं और उनमें कोई बैलेंस नहीं है. इसका मतलब हुआ कि पंजाब नेशनल बैंक सिर्फ उन अकाउंट पर एक्शन लेने जा रहा है, जिनमें न तो पैसे जमा हैं और न ही पिछले 3 सालों से कोई लेन-देन (जमा या निकासी) हुआ है.

1 जून के बाद हो जाएंगे बंद

सरकारी बैंक पहले भी इस एक्शन से प्रभावित होने वाले ग्राहकों को सूचित कर चुका है. इस एक्शन के लिए 30 अप्रैल 2024 को कट-ऑफ डेट तय किया गया है. यानी अगर किसी खाते में 30 अप्रैल 2024 तक कोई बैलेंस नहीं हुआ और अप्रैल 2021 के बाद अब तक उसमें कोई लोन-देन नहीं हुआ तो उन्हें बंद कर दिया जाएगा. इन खातों को 1 जून 2024 से बंद करने की शुरुआत की जाएगी.

पीएनबी के देश भर में करोड़ों ग्राहक

पंजाब नेशनल बैंक लगभग 18 करोड़ ग्राहकों के साथ एसबीआई के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है. बैंक देश भर में 12,250 से ज्यादा ब्रांच और 13 हजार से ज्यादा एटीएम के जरिए करोड़ों ग्राहकों को अपनी सेवाएं मुहैया करा रहा है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराने में पीएनबी का योगदान महत्वपूर्ण है.

अकाउंट को बचाने का आखिरी मौका

अगर आपका भी बैंक अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक में है तो आपके ऊपर भी अकाउंट के बंद होने का खतरा आ सकता है. बशर्ते आपके बैंक अकाउंट में कुछ बैलेंस हो और बीते 3 सालों में आपने उस बैंक अकाउंट से लेन-देन किया हो. अगर इन शर्तों के हिसाब से आप खतरे वाले जोन में हैं, तब भी आपके पास अकाउंट को बचाए रखने का मौका है. पीएनबी ने इसके लिए ग्राहकों को 31 मई 2024 तक का समय दिया है. आप अपने ब्रांच में जाकर 31 मई 2024 तक अपने बैंक अकाउंट की नए सिरे से केवाईसी करा सकते हैं, जिससे आपका बैंक अकाउंट बंद नहीं होगा.

इस कारण बंद किए जा रहे अकाउंट

पंजाब नेशनल बैंक का कहना है कि वह बैंकिंग को सुरक्षित बनाए रखने और फ्रॉड के मामलों पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठा रहा है. पीएनबी को इस बात का डर है कि इनऑपरेटिव और बिना बैलेंस के पड़े बैंक अकाउंट का दुरुपयोग किया जा सकता है. इसी कारण सरकारी बैंक ने ऐसे अकाउंट को बंद करने का निर्णय लिया है.

ये भी पढ़ें: इन सरकारी कंपनियों का खूब बढ़ा राजस्व, फिर भी भारी मात्रा में कम हुईं नौकरियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget