एक्सप्लोरर

SEBI InvIT: इनविट से कमाने के मौके होंगे आसान, लॉट का साइज घटाने की तैयारी में सेबी

Invest in InvIT: बाजार नियामक सेबी ने रीट और इनविट में निवेश को आसान बनाने के लिए कई प्रस्तावों के साथ कंसल्टेशन पेपर जारी किया है...

रीट और इनविट जैसे विकल्पों में निवेश के मौके तलाशने वाले निवेशकों को जल्दी ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. सेबी ने इन इन्वेस्टमेंट ट्रस्टों में निवेश को आसान बनाने और तरलता को बढ़ावा देने के लिए नियमों में कुछ बदलाव लाने की तैयारी की है.

लॉट के साइज को इतना करने का प्रस्ताव

सेबी का एक अहम प्रस्ताव इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट यानी इनविट के लिए है. नियामक ने प्राइवेटली प्लेस्ड इनविट के लिए लॉट के साइज को घटाकर 25 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा है. अभी ऐसे इनविट के लॉट का साइज 1 करोड़ रुपये का है. अगर लॉट के साइज को कम किया जाता है तो प्राइवेटली प्लेस्ड इनविट में निवेश करने वालों का दायरा बढ़ेगा, जो अंतत: लिक्विडिटी को बढ़ाने में मददगार साबित होगा.

सेबी को बदलाव से ये उम्मीदें

सेबी का मानना है कि लॉट के साइज को कम करने से कई फायदे होंगे. इससे ज्यादा निवेशकों को प्राइवेटली प्लेस्ड इनिवट में निवेश करने का मौका मिल पाएगा. इस तरह लॉट के साइज को कम करने से निवेशकों के लिए पोर्टफोलियो को डायवर्स बनाने के मौके बढ़ेंगे, जो निवेशकों के लिए जोखिम के बेहतर प्रबंधन में मददगार साबित होगा.

क्या होते हैं रीट और इनविट?

इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट यानी इनविट और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट यानी रीट स्टॉक की तरह होते हैं. इनका इश्यू लाकर पब्लिक इन्वेस्टर्स से पैसे जुटाए जाते हैं. इनकी यूनिट को स्टॉक की तरह ही ट्रेड किया जाता है. जो ट्रस्ट इंफ्रा से जुड़े प्रोजेक्ट में निवेश करते हैं, वे इनविट कहे जाते हैं. वहीं रियल एस्टेट में निवेश करने वाले ट्रस्ट रीट कहलाते हैं. सेबी ने इन विकल्पों में निवेश को आसान बनाने के लिए कई बदलावों का प्रस्ताव करते हुए कंसल्टेशन पेपर जारी किया है. प्रस्तावों पर लोग 30 मई 2024 तक अपनी टिप्पणियां दे सकते हैं.

लॉट का साइज बदलने का असर

अभी प्राइवेटली प्लेस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट में निवेश करने के लिए लॉट का साइज 1 करोड़ रुपये है. जो इनविट तैयार हो चुकी और कमाई कर रही संपत्तियों में 80 फीसदी से ज्यादा एसेट का निवेश करते हैं, उनके लिए लॉट का साइज 2 करोड़ रुपये होता है. यानी अभी इस तरह के इनविट में निवश करने के लिए निवेशकों को कम से कम 1 या 2 करोड़ रुपये की जरूरत होती है. साइज कम होने से निवेश की न्यूनतम आवश्यक रकम कम हो जाएगी, जिससे नए निवेशकों के लिए मौके खुलेंगे.

ये भी पढ़ें: बंद हो सकता है आपका पीएनबी अकाउंट, बैंक ने बताया- किनके ऊपर रिस्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget