एक्सप्लोरर

Instant Settlement: एफपीआई को सेबी ने दी राहत, इंस्टैंट सेटलमेंट पर आया ये नया अपडेट

SEBI Board Meet: सेबी के बोर्ड ने एक तरफ कुछ एफपीआई को अनुपालन के मामले में राहत दी है, साथ ही इंस्टैंट सेटलमेंट की शुरुआत पर भी मुहर लगा दी है...

बाजार नियामक सेबी ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को राहत दी है. ऐसे एफपीआई को अब डिस्क्लोजर के एडिशनल रिक्वायरमेंट से छूट मिल गई है, जिनका 50 फीसदी से ज्यादा भारतीय एक्सपोजर किसी एक ही कॉरपोरेट ग्रुप में है. इसके अलावा इंस्टैंट सेटलमेंट पर भी सेबी ने एक अहम फैसला लिया.

कारोबार सुगमता को बढ़ावा

एक दिन पहले शुक्रवार को बाजार नियामक सेबी के बोर्ड की बैठक हुई. सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के बोर्ड ने कुछ एफपीआई को एडिशनल डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट से छूट देने के प्रस्ताव पर विचार किया और उसे मंजूरी दे दी. सेबी के इस कदम को भारत में कारोबार सुगमता को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ऐसे एफपीआई को मिलेगी छूट

सेबी ने कुछ फॉरेन पोर्टफोलियो निवेशकों को डिस्क्लोजर के अतिरिक्त प्रावधानों से छूट देने के बारे में पिछले महीने कंसल्टेशन पेपर जारी किया था. पेपर के माध्यम से सेबी ने विभिन्न पार्टियों से इस छूट को लेकर टिप्पणियां मंगाई थी. यह छूट उन एफपीआई के लिए है, जिनका 50 फीसदी से ज्यादा भारतीय निवेश किसी एक ही कॉरपोरेट ग्रुप में है. इसके साथ ही समूह की सबसे प्रमुख कंपनी में सभी एफपीआई की कुल हिस्सेदारी टोटल इक्विटी शेयर के 3 फीसदी से कम होनी चाहिए.

28 मार्च से शुरू होगा ये प्रयोग

इसके साथ ही सेबी बोर्ड ने इंस्टैंट सेटलमेंट से जुड़े एक प्रस्ताव पर भी फैसला लिया. वैकल्पिक इंस्टैंट सेटलमेंट यानी T+0 सेटलमेंट के बीटा वर्जन को लेकर बोर्ड के सामने एक प्रस्ताव आया था, जिसे बोर्ड ने मंजूर कर दिया. इंस्टैंट सेटलमेंट को अभी 25 शेयरों में आजमाने का प्रस्ताव था. इसे अभी कुछ चुनिंदा ब्रोकर्स के साथ आजमाया जाएगा. इसकी शुरुआत 28 मार्च से होगी.

दो बार की जाएगी समीक्षा

बीटा वर्जन की शुरुआत के बाद सेबी विभिन्न पक्षों के साथ परामर्श करेगा. वैकल्पिक इंस्टैंट सेटलमेंट के यूजर्स से भी फीडबैक लिया जाएगा. सेबी का बोर्ड इंस्टैंट सेटलमेंट के बीटा वर्जन को लगातार मॉनिटर करेगा. अभी बीटा वर्जन की शुरुआत के तीन महीने बाद पहली समीक्षा होगी, जबकि 6 महीने के बाद दूसरी समीक्षा होगी. दोनों समीक्षा के बाद तय किया जाएगा कि इंस्टैंट सेटलमेंट पर क्या पक्का फैसला होगा.

ये भी पढ़ें: सेबी की बबल वॉर्निंग का असर, स्मॉल-मिड कैप में डूबे निवेशकों के अरबों डॉलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget