एक्सप्लोरर

निवेशकों को कंगाल बना गया यह सस्ता शेयर! SEBI की कार्रवाई के बाद सिर्फ इतनी रह गई कीमत

SEBI ने Mishtann Foods पर वित्तीय अनियमितताओं और गंभीर गड़बड़ियों के कारण यह प्रतिबंध लगाया है. नियामक ने कंपनी पर समूह की कंपनियों और प्रमोटरों के जरिए 100 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया है.

Mishtann Foods के शेयरों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई. बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की सख्त कार्रवाई के बाद कंपनी के शेयरों में 20% की गिरावट आई और यह 12.42 रुपये के लोअर सर्किट पर बंद हुआ. सेबी ने कंपनी पर सात वर्षों तक सार्वजनिक धन जुटाने पर रोक लगा दी है. इसके कारण निवेशकों में बेचैनी बढ़ी और शेयर बाजार में कोई खरीदार नहीं दिखा.

SEBI ने क्यों की कार्रवाई?

सेबी ने Mishtann Foods पर वित्तीय अनियमितताओं और गंभीर गड़बड़ियों के कारण यह प्रतिबंध लगाया है. नियामक ने कंपनी पर समूह की कंपनियों और प्रमोटरों के जरिए 100 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया है. सेबी ने आदेश दिया है कि कंपनी अपने राइट्स इश्यू से जुटाए गए 49.82 करोड़ रुपये को वापस लाए, जिसे गलत तरीके से डायवर्ट किया गया था. इसके अलावा, 47.10 करोड़ रुपये को फर्जी लेनदेन के जरिए प्रमोटरों और निदेशकों को स्थानांतरित किया गया.

निदेशकों पर बैन और धोखाधड़ी का खुलासा

सेबी ने कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) हितेश कुमार गौरीशंकर पटेल और अन्य निदेशकों को अगले आदेश तक सिक्योरिटी मार्केट में भाग लेने से रोक दिया है. सेबी की जांच में यह पाया गया कि कंपनी ने वित्तीय विवरणों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और लेनदेन के 90% से अधिक हिस्से को फर्जी तरीके से दिखाया.

सेबी के अनुसार, Mishtann Foods के एमडी हितेश पटेल ने कंपनी के 43% शेयर के साथ खुदरा निवेशकों को भारी जोखिम में डाल दिया. हाल ही में उन्होंने कंपनी के 3 करोड़ शेयर बेचकर 50 करोड़ रुपये जुटाए.

कंपनी का बचाव और भविष्य की रणनीति

Mishtann Foods ने सेबी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह आदेश एक अंतरिम शो कॉज नोटिस है और कंपनी कानूनी कदम उठाने की योजना बना रही है. कंपनी ने दावा किया कि वह इन आरोपों का उचित उत्तर देने के लिए तैयार है.

निवेशकों के लिए अच्छी खबर नहीं

SEBI की कार्रवाई और वित्तीय गड़बड़ियों के खुलासे के बाद Mishtann Foods के शेयरों में भारी गिरावट आई है. एक साल में यह शेयर 11.77 रुपये के न्यूनतम स्तर और 26.37 रुपये के उच्चतम स्तर के बीच कारोबार कर चुका है. यह मामला न केवल कंपनी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है, बल्कि खुदरा निवेशकों के लिए भी बड़ी चिंता पैदा करता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी के लिए एक और बड़ी खुशखबरी! कंपनी ने चुका दिया अपना सारा बकाया ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lalit Modi: 16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...
16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...
180 रुपए के बिस्किट पर नौकरी से निकाला, कंपनी अब 28 लाख देकर बुला रही वापस, शख्स ने ठोका केस
180 रुपए के बिस्किट पर नौकरी से निकाला, कंपनी अब 28 लाख देकर बुला रही वापस, शख्स ने ठोका केस
ये शराब है या हीरा? ठेके पर बिक रही 75 लाख की सिंगल माल्ट व्हिस्की, किस देश से आई?
ये शराब है या हीरा? ठेके पर बिक रही 75 लाख की सिंगल माल्ट व्हिस्की, किस देश से आई?
India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे में क्या है रुपए की वैल्यू, जहां टीम इंडिया खेलेगी टी 20 सीरीज, वहां कौनसी करेंसी चलती है?
India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे में क्या है रुपए की वैल्यू, जहां टीम इंडिया खेलेगी टी 20 सीरीज, वहां कौनसी करेंसी चलती है?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Embed widget