एक्सप्लोरर

Anil Ambani: अनिल अंबानी पर सेबी का एक्शन, 25 करोड़ रुपये का लगा जुर्माना, 5 साल के लिए बाजार से हुए बैन

SEBI bans Anil Ambani: सेबी ने अनिल अंबानी समेत रिलायंस होम फाइनेंस के कई पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया है. अनिल अंबानी समेत 24 निकायों को बाजार से 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है...

बाजार नियामक सेबी ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी के ऊपर कड़ी कार्रवाई की है. नियामक ने उन्हें सिक्योरिटी मार्केट से 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. साथ ही सेबी ने अनिल अंबानी के ऊपर करोड़ों रुपये का भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया है.

अनिल अंबानी के अलावा इन लोगों पर भी एक्शन

नियामक ने ताजे आदेश में इस एक्शन की जानकारी दी. नियामक का यह एक्शन अनिल अंबानी के साथ ही 24 अन्य निकायों के खिलाफ आया है, जिनमें रिलायंस होम फाइनेंस के कई पूर्व कार्यकारी शामिल हैं. सभी को सेबी ने 5 साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है. नियामक का कहना है कि यह एक्शन कंपनी के फंड को इधर-उधर करने के कारण लिया गया है.

किसी लिस्टेड कंपनी में नहीं ले सकते ऐसे पद

बाजार नियामक ने 5 साल का प्रतिबंध लगाने के साथ ही करोड़ों रुपये का जुर्माना भी लगाया है. अनिल अंबानी के ऊपर नियामक के द्वारा 25 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है. सेबी ने अनिल अंबानी के ऊपर किसी भी लिस्टेड कंपनी में प्रबंधकीय पद लेने से भी रोक दिया है.

रिलायंस होम फाइनेंस पर भी लगी पाबंदी

नियामक के एक्शन की जद में कंपनी भी आई है. कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस को सिक्योरिटी मार्केट से 6 महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया है. साथ ही कंपनी के ऊपर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

इस तरह हुआ कंपनी के पैसों का हेर-फेर

सेबी ने 222 पन्नों के अपने अंतिम आदेश में कहा कि अनिल अंबानी ने रिलायंस होम फाइनेंस के प्रबंधकीय पदों पर तैनात लोगों की मदद लेकर फ्रॉड को अंजाम दिया. इस तरह उन लोगों ने मिलकर रिलायंस होम फाइनेंस के पैसों को इधर से उधर किया. पैसे उनसे जुड़े निकायों को लोन के नाम पर इधर-उधर किए गए. बकौल सेबी- कंपनी के बोर्ड ने उन गतिविधियों पर कड़ी आपत्ति भी दर्ज की, लेकिन प्रबंधन ने उसे इग्नोर किया. नियामक ने इसे कंपनी संचालन में गंभीर गड़बड़ी माना है.

इनके ऊपर भी सेबी ने लगाया करोड़ों का जुर्माना

सेबी ने अनिल अंबानी के अलावा जिन लोगों पर जुर्माने व प्रतिबंध का आदेश सुनाया है, उनमें रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व कार्यकारियों अमित बापना (27 करोड़ रुपये), रवींद्र सुधालकर (26 करोड़ रुपये) और पिंकेश आर शाह (21 करोड़ रुपये) शामिल हैं. उनके अलावा रिलायंस यूनिकॉर्न एंटरप्राइजेज, रिलायंस एक्सचेंज नेक्स्ट लिमिटेड, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस क्लीनजेन लिमिटेड, रिलायंस बिजनेस ब्रॉडकास्ट न्यूज होल्डिंग्स लिमिटेड और रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड पर 25-25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है.

ये भी पढ़ें: Reliance नाम के इस्तेमाल पर फिर छिड़ी जंग, हिंदुजा ग्रुप से भिड़ गए अनिल अंबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 942 और पटना में 1000 के पार पहुंची गैस सिलेंडर की कीमत, जानें अपने शहर का रेट
दिल्ली में 942 और पटना में 1000 के पार पहुंची गैस सिलेंडर की कीमत, जानें अपने शहर का रेट
कितनी बढ़ी आज पेट्रोल की कीमत, डीजल का क्या चल रहा भाव? जानें फ्यूल रेट पर ताजा अपडेट
कितनी बढ़ी आज पेट्रोल की कीमत, डीजल का क्या चल रहा भाव? जानें फ्यूल रेट पर ताजा अपडेट
Real Estate: भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
Debit Card: एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना
एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget