एक्सप्लोरर

SBI Chocolate Scheme: चॉकलेट भेजकर टाइम पर ईएमआई भरवाएगा बैंक, डिफॉल्ट करने वालों के लिए नई स्कीम तैयार

SBI New Initiative: ऐसे बहुत सारे ग्राहक होते हैं, जो लोन तो ले लेते हैं, लेकिन समय पर ईएमआई नहीं भर पाते. अब बैंक उन्हें समय पर पेमेंट की याद दिलाने के लिए चॉकलेट भेजेगा...

अगर आप भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के ग्राहक हैं और आपने बैंक से कोई लोन लिया हुआ है, तो यह सुनिश्चित करें कि आपसे कोई ईएमआई नहीं छूटे, वर्ना बैंक ने अब आपके लिए खास योजना तैयार की है. एसबीआई की यह योजना वैसे ग्राहकों के लिए है, जिनके बारे में बैंक को आशंका हो जाती है कि वह शायद महीने की पेमेंट मिस कर दे. अब बैंक उनसे समय पर किस्तें भरवाने की नई योजना लेकर आया है.

ऐसे ग्राहकों को मिलेंगे चॉकलेट

भारतीय स्टेट बैंक की यह योजना अनोखी है. इसमें बैंक को अगर लगेगा कि कोई ग्राहक समय पर पेमेंट नहीं करने वाला है तो बैंक उसके घर पर चॉकलेट भेजेगा. बैंक ने इस बारे में बताया कि जो ग्राहक ईएमआई नहीं भरने वाला होता है, वह अक्सर बैंक के रिमाइंडर कॉल का जवाब नहीं देता है. इससे पता चल जाता है अमुक ग्राहक की योजना पेमेंट नहीं करने की है. ऐसे में बैंक अब सीधे उनके घर पर उन्हें चॉकलेट देकर पेमेंट करने की याद दिलाएगा.

रिपेमेंट में सुधार लाने का प्रयास

एसबीआई की यह मुहिम ऐसे समय आई है, जब बैंकिंग इंडस्ट्री में रिटेल लोन में तेजी आई है. रिटेल लोन बढ़ने के साथ-साथ मंथली ईएमआई में डिफॉल्ट के भी मामले बढ़े हैं. ऐसे में सभी बैंक ईएमआई और रिपेमेंट के लिए तरह-तरह की मुहिम चला रहे हैं. एसबीआई की यह चॉकलेट योजना भी बेहतर वसूली सुनिश्चित करने का प्रयास है.

इतना बढ़ा बैंक का रिटेल लोन

एसबीआई के मामले में देखें तो रिटेल लोन जून 2023 तिमाही में बढ़कर 12,04,279 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यह साल भर पहले यानी जून 2022 तिमाही में 10,34,111 करोड़ रुपये था. इस तरह देखें तो बैंक के रिटेल लोन में एक साल में 16.46 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. एसबीआई की कुल उधारी जून 2023 में 33,03,731 करोड़ रुपये थी. इस तरह बैंक के लोन बुक में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी अब रिटेल लोन की है.

अभी चल रहा है बैंक का प्रयोग

एसबीआई के मैनेजिंग डाइरेक्टर व रिस्क, कम्पलायंस, स्ट्रेस्ड एसेट्स के प्रभारी अश्विनी कुमार तिवारी का कहना है कि बैंक का यह अभियान अभी पायलट स्टेज में है. एसबीआई ने इसे 10-15 दिनों पहले ही शुरू किया है, लेकिन शुरुआती रिस्पॉन्स काफी शानदार है और इस अभियान से कलेक्शन में सुधार हो रहा है. उन्होंने कहा कि अगर पायलट स्टेज में अच्छे परिणाम मिलते रहते हैं तो इसे बड़े स्तर पर अपनाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों लोगों के लिए झटका, कम हो सकता है पीएफ का ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget