एक्सप्लोरर

SBI News Update: एसबीआई में बदल गया साप्ताहिक छुट्टी का दिन! अब बैंक की ये शाखा शुक्रवार को रहेगी बंद

SBI Govandi branch News: बैंक की शाखा के आसपास में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्रांच ने ये फैसला लिया है.

SBI Weekly Off Changed: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने रविवार को होने वाली साप्ताहिक छुट्टी के दिन में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. अब से एसबीआई के एक ब्रांच में साप्ताहिक छुट्टी रविवार की जगह शुक्रवार के दिन हुआ करेगी. एसबीआई के गोवांडी ब्रांच ने अपने साप्ताहिक छुट्टी के दिन को रविवार की जगह शुक्रवार कर दिया है.  

ब्रांच लेवल पर लिया गया फैसला 
IANS की रिपोर्ट के मुताबिक एसबीआई के गोवांडी ब्रांच के बाहर नोटिस लगा दिया गया है. माना जा रहा है कि बैंक की शाखा में छुट्टी बदलने का ये फैसला स्थानीय स्तर पर लिया गया है. बैंक की शाखा के आसपास में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्रांच ने ये फैसला लिया है. हालांकि गोवांडी ब्रांच की तरफ से लिए गए इस विवादित फैसले पर संपर्क किए जाने के बावजूद किसी भी एसबीआई के अधिकारी ने कुछ भी नहीं कहा. 

ब्रांच के बाहर लगा नोटिस 
बैंक के बाहर लगाये गए नोटिस के मुताबिक एक दिसंबर, 2022 से एसबीआई की गोवांडी शाखा सभी शुक्रवार को बंद रहा करेगी. साथ ही हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बेंक का ये शाख बंद रहेगी. रविवार से गुरूवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ये बैंक ब्रांच सामान्य रूप से कार्य करेगा.  

दूसरे ब्रांच में भी लागू हो सकता है फैसला 
एसबीआई के गोवांडी ब्रांच के इस फैसले के बाद आशंका जताई जा रही है कि दादर स्थित एसबीआई की शाखा में छुट्टी के दिन को रविवार से बदलकर शुक्रवार किया जा सकता है. हालांकि ब्रांच में तैनात अधिकारियों ने इसका खंडन किया है. मुंबई और देश में स्थानीय लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई दूसरे बैंक में रविवार को आधे दिन केवल काम करने का रिवाज है. जिसकी भरपाई  सभी शनिवार को छुट्टी देकर की जाती है. 

सोशल मीडिया पर फैसले की आलोचना 
फिलहाल स्थानीय मांग के आधार पर एसबीआई के गोवांडी ब्रांच द्वारा लिए गए फैसले की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है. बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों का मानना है कि डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में वीकली ऑफ या फिर पब्लिक हॉलिडे कोई मायने नहीं रखता है क्योंकि इसके बावजूद बैंकिंग ऑपरेशन चालू रहता है.   

ये भी पढ़ें 

Air India-Vistara Merger: एयर इंडिया-विस्तारा के विलय को मिली मंजूरी, विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की होगी 25.1% हिस्सेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget