एक्सप्लोरर

SBI Charges: एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों को झटका, 1 अप्रैल से इस काम के लगेंगे ज्यादा पैसे

SBI Debit Card Charges: सोमवार 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है और उसके साथ ही एसबीआई के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ नियम बदल रहे हैं...

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों को अगले सप्ताह से तगड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल सरकारी बैंक ने अपने विभिन्न डेबिट कार्ड के लिए सालाना मेंटनेंस चार्ज को बढ़ाने का ऐलान किया है, जो अगले सप्ताह से प्रभावी होने वाला है.

1 अप्रैल से लागू हो रहे बदलाव

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, विभिन्न डेबिट कार्ड के मामले में एनुअल मेंटनेंस चार्ज में 75 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा रही है. डेबिट कार्ड के नए एनुअल मेंटनेंस चार्ज 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी होंगे. देश में करोड़ों लोग एसबीआई के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. एसबीआई ग्राहकों की संख्या के हिसाब से देश का सबसे बड़ा बैंक भी है.

इस तरह से बढ़ाए गए चार्ज

एसबीआई के क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल, कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड के मामले में अब ग्राहकों को मेंटनेंस चार्ज के रूप में 200 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा. अभी यह चार्ज 125 रुपये प्लस जीएसटी है. इसी तरह युवा, गोल्ड, कॉम्बो डेबिट कार्ड, माय कार्ड (इमेज कार्ड) के मामले में 175 रुपये के बजाय 250 रुपये का चार्ज लगेगा. एसबीआई प्लैटिनम डेबिट कार्ड पर अब 250 रुपये की जगह 325 रुपये का चार्ज लगेगा. प्राइड और प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड के लिए सालाना मेंटनेंस चार्ज अब 350 रुपये से बढ़कर 425 रुपये हो जाएगा. सभी चार्ज पर अलग से जीएसटी लागू है.

इन्हें अब नहीं मिलेगा रिवार्ड

एसबीआई क्रेडिट कार्ड के मामले में भी कुछ बदलाव हो रहे हैं. एसबीआई कार्ड्स ने इसके बारे में बताया है कि उसके कुछ क्रेडिट कार्ड के मामले में रिवार्ड पॉइंट से जुड़े बदलाव 1 अप्रैल से लागू होने जा रहे हैं. इस बदलाव के तहत कुछ विशेष क्रेडिट कार्ड धारकों को क्रेडिट कार्ड से रेट पेमेंट करने पर अब रिवार्ड पॉइंट का फायदा नहीं मिलेगा.

पहले से जमा रिवार्ड पॉइंट पर असर

वहीं एसबीआई कार्ड के उन क्रेडिट कार्ड धारकों को भी नुकसान होने वाला है, जिन्हें अब तक क्रेडिट कार्ड से रेट पेमेंट करने पर रिवार्ड पॉइंट का लाभ मिल चुका है. एसबीआई कार्ड्स के अनुसार, प्रभावित होने वाले कार्ड पर रेंट पेमेंट से जमा हुए रिवार्ड पॉइंट 15 अप्रैल 2024 के बाद एक्सपायर हो जाएंगे. मतलब अगर आप भी एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं और रेंट पेमेंट पर रिवार्ड पॉइंट मिले हैं तो उसे अभी ही यूज कर लें, वर्ना जल्दी ही वे रिवार्ड पॉइंट खत्म हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: इस बार रविवार को भी खुलेंगे बैंक, ब्रांच में उपलब्ध रहेंगी ये बैंकिंग सेवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget