एक्सप्लोरर

Bank on Sunday: इस बार रविवार को भी खुलेंगे बैंक, ब्रांच में उपलब्ध रहेंगी ये बैंकिंग सेवाएं

Bank Holidays: इस सप्ताह शनिवार और रविवार दोनों दिन सभी प्रमुख बैंकों के सारे ब्रांच खुले रहने वाले हैं. आरबीआई ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है...

भारत में हर रविवार को बैंकों की छुट्टी रहती है. उसके अलावा महीने के दो शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं. हालांकि यह सप्ताह कुछ अलग साबित होने वाला है. इस सप्ताह शनिवार और रविवार दोनों दिन बैंक खुले रहने वाले हैं.

आरबीआई का हालिया नोटिफिकेशन

रिजर्व बैंक ने इसके लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी किया है. रिजर्व बैंक के द्वारा 20 मार्च 2024 को जारी किए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सभी एजेंसी बैंकों के सारे ब्रांच शनिवार 30 मार्च और रविवार 31 मार्च को खुले रहेंगे. इसका मतलब हुआ कि जिन बैंकों के ऊपर आरबीआई का यह नोटिफिकेशन लागू हो रहा है, उनके ब्रांच शनिवार और रविवार के दिन भी इस सप्ताह खुले रहने वाले हैं. प्रभावित बैंकों के कर्मचारियों को इस सप्ताहांत पर छुट्टी नहीं मिलने वाली है.

अभी इन दिनों में होती है छुट्टियां

मौजूदा व्यवस्था के तहत देश में सभी बैंकों में हर रविवार को छुट्टी रहती है. वहीं महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं. बैंक कर्मचारियों के लिए महीने का पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार कामकाजी दिवस होता है. बैंक कर्मचारी लंबे समय से हर शनिवार को छुट्टी की मांग कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल इस पर अमल नहीं हो पाया है. सप्ताहांत की छुट्टियों के अलावा बैंक कर्मचारियों को पर्व-त्योहारों के हिसाब से भी छुट्टियां मिलती हैं.

इस कारण नहीं मिलेगी छुट्टी

इस सप्ताहांत पर बैंकों के खुलने का कारण वित्त वर्ष की समाप्ति है. दरअसल चालू वित्त वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो रहा है. उसके बाद 1 अप्रैल 2024 से नए वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत हो जाएगी. चालू वित्त वर्ष का अंतिम दिन रविवार पड़ रहा है. रिजर्व बैंक का कहना है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान होने वाले सारे सरकारी ट्रांजेक्शन इसी वित्त वर्ष के अकाउंट में दर्ज हों. इसी कारण शनिवार और रविवार होने के बाद भी चालू वित्त वर्ष के अंतिम दो दिन एजेंसी बैंकों को अपने सारे ब्रांच खोलने के लिए कहा गया है.

खुले रहेंगे सारे प्रमुख बैंक

एजेंसी बैंक उन बैंकों को कहा जाता है, जो सरकारी लेन-देन को सेटल करते हैं. एजेंसी बैंकों में 12 सरकारी बैंकों समेत 33 बैंक शामिल हैं. उनमें एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक समेत सारे प्रमुख बैंक शामिल हैं. रिजर्व बैंक के नोटिफिकेशन के अनुसार, शनिवार और रविवार को सेंट्रल बैंक के वे ऑफिस भी खुले रहेंगे, जो सरकारी काम-काज को डील करते हैं.

बैंकों में मिलेंगी ये सारी सेवाएं

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि दोनों दिन बैंक सामान्य बिजनेस करेंगे और आम दिनों के समय के हिसाब से ही खुले रहेंगे. दोनों दिन सामान्य इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन काम करेंगे. इसका मतलब हुआ कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर यानी एनईएफटी और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट यानी आरटीजीएस दोनों 31 मार्च की मध्यरात्रि तक उपलब्ध रहेंगे. दोनों दिन चेक क्लियरिंग की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी.

ये भी पढ़ें: आज से T+0 सेटलमेंट की शुरुआत, बीटा वर्जन में उपलब्ध होंगे ये 25 शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा
Corporate Slowdown 2026: Cost Cutting, Layoffs और AI निवेश के बीच दुनिया की बड़ी कंपनियां क्यों बदल रही हैं रणनीति?
कॉर्पोरेट रीसेट 2026: दुनिया की बड़ी कंपनियां अचानक क्यों बदल रही हैं रणनीति? ज्योतिष से समझिए पूरा विश्लेषण
E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया
E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget