एक्सप्लोरर

SBI Loan Rate Hike: स्टेट बैंक ने करोड़ों कस्टमर्स को दिया झटका! महंगा हो गया लोन, आज से बढ़ेगा EMI का बोझ

SBI Loan Interest: अगर आपने स्टेट बैंक से कार, होम, एजुकेशन लोन लिया है तो आपको तगड़ा झटका लगने वाला है. स्टेट बैंक ने आज से अपने MCLR में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.

SBI Loan Interest Rates: देश के सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के ग्राहकों के लिए काम की खबर है. अगर अपने स्टेट बैंक (State Bank) से कोई लोन लिया है तो अब आपको तगड़ा झटका लगने वाला है. स्टेट बैंक ने अपने लोन की ब्याज दरों (State Bank Loan Rate Hike) में इजाफा करने का फैसला किया है. बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (Marginal Cost of Lending Rates) में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. यह बढ़ोतरी सभी अवधि की ब्याज दरों पर किया जा रहा है. इस MCLR में इजाफे के बाद कस्टमर को ईएमआई (SBI MCLR Hike) पर ज्यादा ब्याज दर देना होगा.

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक नई ब्याज दर 15 दिसंबर 2022 यानी गुरुवार के दिन से लागू हो गई है. बैंक ने अपनी ब्याज दरों में इजाफा रिजर्व बैंक के रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी के बाद किया है. फिलहाल आरबीआई रेपो रेट 6.25 फीसदी तक पहुंच गया है. आइए जानते हैं स्टेट बैंक की अलग-अलग अवधि पर नए MCLR क्या है-

SBI की नए MCLR के बारे में जानें-

स्टेट बैंक की वेबसाइट के मुताबिक एक दिन की अवधि के लोन का MCLR 7.60 फीसदी से बढ़कर 7.85 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं एक और तीन महीने का एमसीएलआर 7.75 फीसदी से बढ़कर 8 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं बैंक के 6 महीने और 1 साल के एमसीएलआर की बात करें तो यह 8.05 फीसदी से बढ़कर 8.30 फीसदी तक पहुंच गया है. 2 साल का एमसीएलआर 8.25 फीसदी से बढ़कर 8.50 फीसदी तक पहुंच गया है. SBI का 3 साल का एमसीएलआर 8.35 फीसदी से बढ़कर 8.50 फीसदी तक पहुंच गया है.

SBI ने अपने एफडी रेट्स में भी किया इजाफा-

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ने भी अपने हाल ही में अपनी एफडी की ब्याज (SBI Hike FD Rates) दरों में भी इजाफा किया है. बैंक की नई दरें 13 दिसंबर 2022 को लागू हो चुकी है. बैंक अपने सामान्य नागरिकों को 7 से 45 दिन की एफडी पर 3.00 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं 46 से 179 दिन की एफडी पर 4.50 फीसदी ब्याज दर, 180 से 210 दिन की एफडी पर 5.25 फीसदी ब्याज दर, 211 से 1 साल तक की एफडी पर बैंक 5.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.वहीं एसबीआई 1 से 2 साल तक की एफडी पर 6.60 फीसदी ब्याज दर, 2 से 3 साल तक की एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज दर, 3 से 5 साल तक की एफडी पर 6.25 फीसदी ब्याज दर और 5 से 10 साल तक की एफडी पर बैंक 6.25 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद एसबीआई ने MCLR और एफडी रेट्स में किया इजाफा

आपको बता दें रिजर्व बैंक ने लगातार पांचवीं बार अपने रेपो रेट (RBI Repo Rate) में 8 दिसंबर, 2022 का इजाफा किया था. बैंक ने उस दिन 35 बेसिस प्वाइंट रेपो रेट बढ़ाया है. इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि सरकारी से लेकर निजी बैंक अपने लोन और एफडी पर दिए जाने वाले ब्याज दरों में बढ़ोतरी करेंगे.

ये भी पढ़ें-

Federal Reserve Rate Hike: अमेरिका के फेड रिजर्व ने एक बार फिर बढ़ाई ब्याज दर, GDP कम होने की आशंका! जानें भारतीय बाजारों पर क्या होगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI पर चार्ज लागू नहीं, लेकिन वसूली शुरू, वेंडरों से मांगा जा रहा एक्स्ट्रा चार्ज- सर्वे
UPI पर चार्ज लागू नहीं, लेकिन वसूली शुरू, वेंडरों से मांगा जा रहा एक्स्ट्रा चार्ज- सर्वे
दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे
दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे
1 घंटे में निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़, दलाल स्ट्रीट को मिला दीवाली गिफ्ट
1 घंटे में निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़, दलाल स्ट्रीट को मिला दीवाली गिफ्ट
Apple भी लागत घटाने में लगा, AI पर काम कर रहे कर्मचारियों के बजट में कटौती
Apple भी लागत घटाने में लगा, AI पर काम कर रहे कर्मचारियों के बजट में कटौती

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget