एक्सप्लोरर

सरकार को रिकॉर्ड डिविडेंड देने पर SBI रिसर्च बोली, ग्लोबल अनिश्चितता के माहौल में RBI ने की भरपूर कमाई

RBI Record Dividend: वित्त वर्ष 2023-24 में आरबीआई को 3.75 लाख करोड़ से लेकर 4 लाख करोड़ रुपये के बीच इनकम होने का अनुमान है. इसलिए सरकार को इतना ज्यादा डिविडेंड देने का फैसला किया गया है.

RBI Record Dividend: लोकसभा चुनावों के बाद 4 जून 2024 को देश में नई सरकार बनने वाली है. और जो भी सरकार सत्ता में आएगी उसके आने से पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक ने आने वाली सरकार को ऐसा तोहफा दे दिया है कि उसकी बांछे खिल जाएगी. बुधवार 22 मई, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में सेंट्रल बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये डिविडेंड देने पर अपनी मुहर लगा दी है जो कि अब तक का सर्वाधिक है. 

ग्लोबल अनिश्चितता का RBI ने किया बेहतर इस्तेमाल

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने इसे लेकर रिसर्च नोट जारी किया है. जिसमें कहा गया कि, सरकार को दिया जाने वाला इतना ज्यादा डिविडेंड इस बात की तस्दीक कर रहा है कि आरबीआई ने वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में उतार चढ़ाव का अपने पक्ष में शानदार तरीके से इस्तेमाल किया है. आरबीआई के इस फैसले का शेयर बाजार ने भी गुरुवार के कारोबारी सत्र में जोरदार तेजी के साथ स्वागत किया है. बेंचमार्क यील्ड 7 फीसदी से नीचे जा फिसला है. ये माना जा रहा कि आरबीआई के इस फैसले के चलते राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) में मौजूदा वर्ष में 30 से 40 बेसिस प्वाइंट की कमी आ सकती है जो कि 2024-25 के लिए अतरिंम बजट में जीडीपी का 5.1 फीसदी का लक्ष्य रखा गया है. 

बिमल जालान कमिटी ने सौंपी थी सिफारिश 

एसबीआई रिसर्च ने आरबीआई के सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड देने के पीछे तर्क दिया है कि ये बिमल जालान कमिटी की सिफारिशों के आधार पर दिया गया है. 26 अगस्त 2019 को इकोमॉमिक कैपिटल फ्रेमवर्क स्वीकार किया गया था और उसी के आधार पर सरप्लस रकम ट्रांसफर करने का फैसला किया गया है. वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले आरबीआई ने 141 फीसदी ज्यादा डिविडेंड सरकार को देने का फैसला किया है जब उस वर्ष 87,416 करोड़ रुपये सरकार को डिविडेंड दिया गया था.  

2023-24 में फॉरेक्स होल्डिंग से RBI की बढ़ी कमाई

एसबीआई के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक को फॉरेक्स होल्डिंग से वित्त वर्ष 2023-24 में जोरदार इनकम होने का अुमान है. यही वजह है कि सरकार को इतना ज्यादा डिविडेंड देने का फैसला लिया गया है. वित्त वर्ष 2021-22 में आरबीआई को 1.6 लाख करोड़ रुपये का इनकम हुआ था. 2022-23 में 2.35 लाख करोड़ रुपये और 2023-24 में 3.75 लाख करोड़ से लेकर 4 लाख करोड़ रुपये के बीच आरबीआई को इनकम होने का अनुमान है. विदेशी निवेश से आरबीआई की आमदनी बढ़ी है. 60 से 70 फीसदी रेवेन्यू विदेशी निवेश से आने का अनुमान है. एसबीआई रिसर्च के मुताबिक इससे स्पष्ट है कि वैश्विक बाजारों में तनाव का आरबीआई ने भरपूर फायदा हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Silver Price Hike: क्यों चांदी की कीमतों में आई रिकॉर्ड उछाल, 3 महीने में 30% से ज्यादा बढ़ी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो की फ्लाइट में 24 घंटे में दूसरी धमकी, प्लेन के वॉशरूम मिला लिपस्टिक से लिखा नोट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो की फ्लाइट में 24 घंटे में दूसरी धमकी, प्लेन के वॉशरूम मिला लिपस्टिक से लिखा नोट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?

वीडियोज

Mahashivratri 2026 में Sadhguru के आश्रम में क्या गाने वाले हैं Swaroop Khan?
PM Modi visit to Assam : PM मोदी ने असम को कई सौगात दी..कांग्रेस पर साधा निशाना | Assam News
Mahadangal With Chitra Tripathi: यूपी में 27 का एजेंडा, सनातन ही रहेगा? | Shankracharya
Mahashivratri 2026 Special: Swagat Rathore, वो Singer जिन्हें सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाए Sadhguru
IND vs Pak T20 World Cup: पाकिस्तान को 'पीटेंगे'...कप जीतेंगे! IND-PAK भिड़ंत पर सबसे बड़ी कवरेज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो की फ्लाइट में 24 घंटे में दूसरी धमकी, प्लेन के वॉशरूम मिला लिपस्टिक से लिखा नोट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो की फ्लाइट में 24 घंटे में दूसरी धमकी, प्लेन के वॉशरूम मिला लिपस्टिक से लिखा नोट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
PAK की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
RSV से हर साल 100000 बच्चों की होती है मौत, WHO के हिसाब से जानें कब लगवाएं इसकी वैक्सीन?
RSV से हर साल 100000 बच्चों की होती है मौत, WHO के हिसाब से जानें कब लगवाएं इसकी वैक्सीन?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
Embed widget