एक्सप्लोरर

Silver Price Hike: क्यों चांदी की कीमतों में आई रिकॉर्ड उछाल, 3 महीने में 30% से ज्यादा बढ़ी कीमत

Silver Price Hike: केवल मई महीने में ही चांदी की कीमतों में 13 फीसदी का उछाल आ चुका है. 79719 रुपये किलो से बढ़कर कीमत 90000 रुपये प्रति किलो के पार जा पहुंची है.

Silver Price Hike: साल 2024 में सोने और चांदी दोनों ही कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है. लेकिन चांदी की कीमतों में तेज उछाल सोने पर भी भारी पड़ा है. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा के मुताबिक 23 मई 2024 को चांदी 90,055 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ है. 14 फरवरी 2024 को चांदी 69,150 रुपये प्रति किलो में मिल रहा था और उस लेवल से चांदी की कीमतों में 30 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है. और कई जानकारों का कहना है कि चांदी आने वाले दिनों एक लाख करोड़ रुपये के लेवल को भी पार कर सकता है. 

क्यों बढ़ रही चांदी की कीमत? 

चांदी की खपत दो मोर्चो पर होती है. लोग चांदी की जेवरात खरीदते हैं. निवेश के लिए भी निवेशक चांदी में निवेश करते हैं इसलिए इसे एक फाइनेंशियल एसेट के तौर पर भी देखा जाता है. तो चांदी का इस्तेमाल इंडस्ट्रियल कामों के लिए भी किया जाता है. चांदी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल सोलर पैनल बनाने में किया जाता है. सरकारों का पूरा फोकस क्लीन एनर्जी पर है. सोलर से बिजली उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसे में चांदी की डिमांड आने वाले दिनों में लगातार बढ़ती ही चली जाएगी. 

खपत से कम प्रोडक्शन 

चांदी की खपत इलेक्ट्रिक कारों से लेकर 5जी जैसे टेक्नोलॉजी में भी किया जा रहा है. एक अनुमान के मुताबिक 60 फीसदी से ज्यादा चांदी की खपत उद्योगजगत में की जा रही है. चांदी खपत बढ़ रही है लेकिन डिमांड के मुताबिक उसकी प्रोडक्शन कम हुआ है. 2016 के बाद से लगातार चांदी की माइनिंग में गिरावट देखने को मिली है जबकि डिमांड में भारी उछाल देखने को मिला है. 

1 लाख रुपये तक जा सकती है चांदी 

यही वजह है कि चांदी पर ब्रोकरेज हाउसेज से लेकर जानकार बेहद बुलिश हैं. हाल ही में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने नोट में कहा कि चांदी में सोने से ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी और ये सोने को भी आउटपरफॉर्म करेगा. पिछले 15 वर्षों में चांदी ने लगातार 7 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है. और चांदी घरेलू बाजार में 1 लाख रुपये के लेवल को छू सकता है तो कॉमैक्स पर 34 डॉलर प्रति आउंस तक जा सकता है. साफ है चांदी की कीमतों में आई चमक यहीं नहीं थमने वाली बल्कि इसकी चमक और बढ़ेगी. 

ये भी पढ़ें 

Jio Financial: जियो फाइनेंशियल इक्विटी के जरिए विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए लेगी शेयरधारकों की मंजूरी, 5% चढ़ा स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget