एक्सप्लोरर

घटी महंगाई दर के बाद रेपो रेट में 125 बेसिस प्वाइंट की हो सकती है कटौती, RBI की पॉलिसी में बदलाव के संकेत

RBI Repo Rate: एसबीआई रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि केंद्रीय बैंक को रेपो में आधा प्रतिशत की बड़ी कटौती करनी चाहिए, क्योंकि यह अधिक प्रभावी होगी.

RBI Repo Rate: आर्थिक मोर्चे पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से आने वाले दिनों में और राहत दी जा सकती है. मार्च के महीने में उपभोक्त मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर 3.34 के स्तर पर आ गई थी. ये पिछले कई सालों में निम्न स्तर रहा. एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि आगे महंगाई में और कमी की संभावना को लेकर आरबीआई की तरफ से फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में करीब 125 बेसिस प्वाइंट की कटौती की जा सकती है. 

सोमवार को एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया कि जून और अगस्त के महीने में होने वाली आरबीआई की बैठकों में करीब 75 बेसिस प्वाइंट की कटौती हो सकती है जबकि 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती फाइनेंशियल ईयर 2026 के दूसरी छमाही में की जा सकती है.

रेपो रेट में और कटौती संभव

गौरतलब है कि इससे पहले आरबीआई ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, जिसमें फरवरी में 25 बेसिस प्वाइंट फरवरी में और 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती अप्रैल में हुई बैठक में की गई.

एबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च के महीने में बहुवर्षीय निम्न महंगाई दर और आगे चलकर महंगाई के सामान्य बने रहने की संभावना को देखते हुए जून और अगस्त में पॉलिसी रेट में 75 बेसिस प्वाइंट की कटौती हो सकती है. इसमें आगे बताया गया है कि आगे चलकर दूसरी छमाही में 50 बेसिस प्वाइंट की और कटौती संभव है.

और कम होगी महंगाई

एसबीआई रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि केंद्रीय बैंक को रेपो में आधा प्रतिशत की बड़ी कटौती करनी चाहिए, क्योंकि यह अधिक प्रभावी होगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति में तेज गिरावट हुई है और यह मार्च, 2025 में 67 महीने के निचले स्तर 3.34 प्रतिशत पर आ गई है. खाद्य मुद्रास्फीति में तेजी से सुधार के चलते ऐसा संभव हो सका.

भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक अनुसंधान विभाग की ‘मुद्रास्फीति और दर कटौती प्रक्षेप पथ’ शीर्षक वाली शोध रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए चालू कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि 9-9.5 प्रतिशत की सीमा में रहने की उम्मीद है. ऐसे में कम वृद्धि और कम मुद्रास्फीति को देखते हुए नीतिगत दरों में कटौती के लिए एक अच्छी गुंजाइश बनती है.

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘मार्च में बहु-वर्षीय निम्न मुद्रास्फीति और आगे चलकर सामान्य मुद्रास्फीति के अनुमान के साथ, हम जून और अगस्त में दर में 0.75 प्रतिशत की दर में कटौती और चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में आधा प्रतिशत कटौती की उम्मीद कर रहे हैं.  इस तरह कुल कटौती 1.25 प्रतिशत के करीब हो सकती है.’’ रिपोर्ट में कहा गया कि 0.25 प्रतिशत की कटौती करने के जगह 0.5 प्रतिशत की कटौती अधिक प्रभावी होगी.  रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में डॉलर-रुपया विनिमय दर 85-87 रुपये के दायरे में रहने की उम्मीद है.  

ये भी पढ़ें: युद्ध में सिर्फ पाकिस्तान होगा बर्बाद, भारत की स्थिति काफी मजबूत, अमेरिकी एजेंसी ने जारी कर दी जंग की पूरी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
Polymer Banknotes: प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी
प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी
Hybrid Home Loan: EMI बढ़ने की टेंशन होगी कम, जानिए क्या है हाईब्रिड होम लोन
Hybrid Home Loan: EMI बढ़ने की टेंशन होगी कम, जानिए क्या है हाईब्रिड होम लोन
बहुत ज्यादा बढ़ेंगे LPG के दाम! 59000 करोड़ के घाटे में गैस कंपनियां
बहुत ज्यादा बढ़ेंगे LPG के दाम! 59000 करोड़ के घाटे में गैस कंपनियां

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget