एक्सप्लोरर

पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.7% रहने का अनुमान: SBI

एसबीआई की रिसर्च रिपोर्ट ‘इकोरैप’ में कहा गया है कि सीएलआई से संकेत मिलता है कि पहली तिमाही में आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और सकल मूल्य वर्धन-ग्रॉस वैल्यू एडिशन (जीवीए) वृद्धि दर 7.6 फीसदी रहेगी.

नई दिल्लीः देश की सकल घरेलू उत्पाद-ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में 7.7 फीसदी रहने का अनुमान है. एसबीआई की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रमुख संकेतकों मसलन सीमेंट उत्पादन, वाहन बिक्री और बैंक कर्ज में सुधार हुआ है. एसबीआई का यह आकलन उसके कम्पोजिट लीडिंग इंडिकेटर (सीएलआई) पर आधारित है. इसमें 18 प्रमुख वृहद आर्थिक संकेतकों को शामिल किया जाता है. एसबीआई की रिसर्च रिपोर्ट ‘इकोरैप’ में कहा गया है कि सीएलआई से संकेत मिलता है कि पहली तिमाही में आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और सकल मूल्य वर्धन-ग्रॉस वैल्यू एडिशन (जीवीए) वृद्धि दर 7.6 फीसदी रहेगी. हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रमुख जीवीए कमजोर कृषि वृद्धि की वजह से नीचे आ सकती है. पहली तिमाही में जीवीए की वृद्धि में सीमेंट प्रोडक्शन, यात्रियों की संख्या, कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल की बिक्री, नॉन फूड आर्टिकल कर्ज में इजाफे और विमानों की आवाजाही का प्रमुख योगदान होगा. केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के जीडीपी वृद्धि आंकड़े 31 अगस्त को जारी करेगा. एशियाई विकास बैंक ने जताया था भारत पर भरोसा, कहा-चीन से ज्यादा तेजी हासिल करेगा भारत अभी हाल ही में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कहा था कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा. एडीबी ने पिछले महीने जुलाई में कहा था कि 2018-19 और 2019- 20 में चीन को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा. एडीबी के मुताबिक भारत की वृद्धि दर 2018-19 में 7.3 फीसदी और 2019- 20 में 7.6 फीसदी रहने का अनुमान है. इसके साथ ही भारत चीन को पीछे छोड़ते हुये सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा. एडीबी के मुताबिक साल 2018 में चीन की विकास दर 6.6 फीसदी पर रहेगी जबकि भारत की विकास दर 7.3 फीसदी पर रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget