एक्सप्लोरर

SBI Mega E-Auction: दिवाली से पहले खरीदें सस्ता घर, ये सरकारी बैंक दे रहा है मौका, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

SBI Mega E-Auction: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक आपको सस्ते में प्रापर्टी खरीदने का मौका दे रहा है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से मेगा ई-ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है.

SBI Mega E-Auction: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक आपको सस्ते में प्रापर्टी खरीदने का मौका दे रहा है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से मेगा ई-ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है. आप कल यानी 25 अक्टूबर को सस्ते घर के लिए बोली लगा सकते हैं. BI (State Bank Of India) ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. इस नीलामी में 12315 रेजिडेंशियल प्रापर्टी के लिए आप बोली लगा सकते हैं.

SBI ने किया ट्वीट
एसबीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. बैंक ने ट्वीट में लिखा है कि अपने घर के लिए बोली लगाएं! ई-नीलामी के दौरान हमसे जुड़ें और अपनी सर्वश्रेष्ठ बोली लगाएं. IBAPI के मुताबिक, इस नीलामी में बैंक 12315 रेजिडेंशियल प्रापर्टी की नीलामी करेगा. इसके अलावा इसमें 2749 कॉमर्शियल प्रापर्टी, 1415 इंडस्ट्रीयल प्रापर्टी, 100 एग्रीकल्चर प्रापर्टी की नीलामी की जा रही है. 

ऑफिशियल लिंक पर करें विजिट
इसके अलावा नीलामी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशिल लिंक https://bank.sbi/web/sbi-in-the-news/auction-notices/bank-e-auctions पर विजिट कर सकते हैं

कैसे ले सकते हैं नीलामी में हिस्सा-
अगर आप इस नीलामी में भाग लेना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. आप अपनी मेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए आपको ई-ऑक्शन पोर्टल पर जाना होगा.  इसके बाद में सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स को अपलोड करना होगा. KYC डॉक्यूमेंट को E-Auction सर्विस प्रोवाइडर द्वारा वेरिफाई किया जाएगा. नीलामी में शामिल होने वाले व्यक्ति के पास डिजिटल सिग्नेचर होने चाहिए. इसके बाद में आपको संबधित बैंक ब्रांच में केवाईसी डॉक्युमेंट्स दिखाने होंगे. बोलीदाताओं को नीलामी के नियमों के अनुसार ई-नीलामी की तारीख को नीलामी के घंटों के दौरान लॉगिन करना होगा और बोली लगानी होगी.

किस तरह के घरों की होती है नीलामी?
आपको बता दें जो भी ग्राहक बैंक से होम लोन लेते हैं और किसी भी कारण से अपना लोन नहीं चुका पाते हैं तो इन लोगों के घरों पर बैंक का कब्जा हो जाता है. उन सभी लोगों की जमीन को या फिर प्लॉट को बैंक के द्वारा कब्जे में ले लिया जाता है. बैंकों की ओर से समय-समय पर इस तरह की प्रापर्टी की नीलामी की जाती है. इस नीलामी में बैंक प्रापर्टी बेचकर अपनी बकाया राशि वसूल करता है.

यह भी पढ़ें: 

Gold-Silver Price: खुशखबरी! करवाचौथ पर 8,395 रुपये सस्ता मिल रहा सोना, पत्नी को गिफ्ट कर रहे हैं ज्वैलरी तो चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Indian Railways: दिवाली और छठ पर घर जानें का है प्लान तो मिलेगी कंफर्म सीट, रेलवे चला रहा दर्जनों स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget