एक्सप्लोरर

SBI ने ग्राहकों को दी खुशखबरी, होम लोन पर कम कर दिया इंटरेस्ट; जानें अब कितना है लेटेस्ट रेट

SBI Home Loan Rate: RBI के रेपो रेट कम करने के बाद SBI ने EBLR और होम लोन की दरों में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की है और स्पेशल डिपॉजिट स्कीम की दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की है.

SBI Home Loan Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती करने के बाद अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने होम लोन के लिए इंटरेस्ट रेट को 0.50 परसेंट कम किया है. SBI के लेंडिंग रेट्स में किया गया बदलाव कल यानी कि 15 जून, 2025 से प्रभावी होगी. इसी के साथ होम लोन पर अब ब्याज दर ग्राहक के क्रेडिट स्कोर के आधार पर 7.5-8.45 परसेंट के बीच होगी. इतना ही नहीं, बैंक ने स्पेशल डिपॉजिट स्कीम (444 दिन) पर भी इंटरेस्ट रेट को 25 बेसिस पॉइंट कम किया है. 

EMI सस्ती होने से ग्राहकों को राहत

बता दें कि SBI होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) से जुड़े होते हैं और EBLR रेपो रेट से जुड़ा होता है. ऐसे में रेपो रेट में बदलाव होने पर SBI की EBLR पर भी असर पड़ता है. रेपो रेट घटने पर EBLR कम हो जाती है और होम लोन पर ब्याज दरें भी सस्ती हो जाती हैं. वहीं, रेपो रेट बढ़ने पर EBLR बढ़ती है. इससे होम लोन पर इंटरेस्ट बढ़ जाती है, जिससे EMI पर खर्च भी बढ़ जाता है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मौजूदा EBLR 8.15 परसेंट है. ऐसे में रेट ऑफ इंटरेस्ट ग्राहकों के CIBIL स्कोर, लोन टेन्योर जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है. RBI ने 6 जून 2025 को रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की और इसी के साथ यह 6.00 परसेंट से घटकर 5.50 परसेंट हो गई. CIBIL स्कोर 300-900 के बीच होता है. आपका CIBIL स्कोर जितना ज्यादा होगा, उतनी कम रेट पर लोन मिलने की संभावनाएं बनी रहेगी. 

SBI के इस फैसले से होम लोन लेने वालों को फायदा होगा क्योंकि लोन पर इंटरेस्ट कम होगा, तो EMI भी कम होगी. इससे उनकी सेविंग्स बढ़ेगी. जिन ग्राहकों ने रेपो रेट लिंक्ड रेट (RLLR) से जुड़ा फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया है उनकी भी EMI अब कम हो जाएगी. हालांकि, अब फिक्स्ड रेट पर लोन लिया है, तो इंटरेस्ट रेट कम होने का आपको फायदा नहीं मिलेगा. 

MCLR में नहीं किया कोई बदलाव

SBI ने इस दौरान मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में कोई बदलाव नहीं किए जाने की भी बात की है. ये वह न्यूनतम ब्याज दर है, जिससे नीचे बैंक अपने ग्राहकों को लोन नहीं दे सकता है इसलिए अगर आपका MCLR से जुड़ा है, तो दरें वहीं रहेंगी. एक साल का MCLR 9.00 परसेंट, छह महीने के लिए 8.90 परसेंट, तीन महीने के लिए 8.55 परसेंट और एक महीने के लिए 8.20 परसेंट है. 

ये भी पढ़ें:

SpiceJet ने Q4 के लिए जारी कर दिया अपना रिजल्ट, मार्च तिमाही में 3 गुना बढ़ गया मुनाफा; शेयर पर रखें नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget