एक्सप्लोरर

SBI Hikes MCLR Rates: महंगी हुई EMI, एसबीआई ने फिर किया ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान

SBI Hikes MCLR: एसबीआई द्वारा MCLR बढ़ाने के बाद होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन समेत कई तरह के लोन अब महंगे हो जायेंगे साथ ही बैंक के ग्राहकों को महंगी ईएमआई चुकानी पड़ेगी. 

SBI Hikes MCLR: सरकारी क्षेत्र की बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने एक बार फिर कर्ज महंगा कर दिया है.  एसबीआई ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर (MCLR) को 20 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने का ऐलान किया है. एसबीआई की नई दरें आज 15 अगस्त , 2022 से लागू हो गई है. दरअसल 5 अगस्त, 2022 को आरबीआई ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट बढ़ाने का ऐलान किया था जिसके बाद निजी क्षेत्र से लेकर सरकारी बैंकों द्वारा कर्ज महंगा किया जा रहा है. एसबीआई द्वारा MCLR बढ़ाने के बाद होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन समेत कई तरह के लोन अब महंगे हो जायेंगे साथ ही बैंक के ग्राहकों को महंगी ईएमआई चुकानी पड़ेगी. 

कितना बढ़ा एमसीएलआर
एसबीआई ने 15 अगस्त, 2022 से ओवरनाइट से लेकर तीन महीने की अवधि के लिए एसीएलआर को 7.15 फीसदी से बढ़ाकर 7.35 फीसदी कर दिया है. तो  6 महीने के एमसीएलआर रेट को 7.45 फीसदी से बढ़ाकर 7.65 फीसदी कर दिया गया है. एक साल के लिए एमसीएलआर 7.50 फीसदी से बढ़ाकर 7.70 फीसदी और दो साल के लिए एमसीएलआर को 7.7 से 7.9 फीसदी और तीन साल के लिए 7.8 से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया गया है.  एसबीआई ने पिछले महीने भी एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी. 

रेपो रेट बढ़ने का असर 
बीते तीन महीने में आरबीआई ने तीन चरणों में रेपो रेट में 1.40 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है जिसके बाद रेपो रेट 5.40 फीसदी हो गया है. जिसके बाद बैंकों के लिए आरबीआई से कर्ज लेना महंगा हो गया तो अब बैंक उसका भार कस्टमर्स पर डाल रहे हैं.

क्या होता है MCLR
आपको बता दें मौजूदा समय में सभी फ्लोटिंग रेट्स वाले लोन एमसीएलआर या फिर एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट से जुड़ा है. अप्रैल 2016 में एमसीएलआर अस्तित्व में आया था. आरबीआई के नए गाइडलाइंस के मुताबिक अब कमर्शियल बैंक बेस रेट के बदले मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर के आधार पर कर्ज देते हैं. एमसीएलआर को निर्धारित करने के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बहुत मायने रखता है. रेपो रेट में कोई भी बदलाव होने पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड में तब्दीली आती है. फ्लोटिंग रेट पर ग्राहकों ने जो लोन लिया हुआ है उसके रीसेट डेट जब आएगा तो नए एमसीएलआर के आधार पर ग्राहकों के लोन की ब्याज दरों तय की जाएगी जिसके बाद उनकी ईएमआई महंगी हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें

Google के एंप्लाइज डर के साये में, क्यों कंपनी फिर से जता रही है छंटनी की आशंका, क्या है वजह-जानें

Tata Salt Price Hike Ahead: टाटा का नमक होने वाला है महंगा, जानिए क्या है बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget