एक्सप्लोरर

SBI Hikes Lending Rate: एसबीआई ने कर्ज लेने वालों को दिया झटका! 15 नवंबर से बढ़ा दी ब्याज दरें

SBI Update: भारतीय स्टेट बैंक ने अपना नया मॉर्जिन कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स जारी किया है जिसमें ब्याज दरों में 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी गई है.

SBI Rate Hike: देश के सबसे बड़ी सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) से कर्ज लेना महंगा हो गया है. एसबीआई ने 15 नवंबर 2024 यानि आज से कर्ज पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का एलान किया है. बैंक ने लेटेस्ट मॉर्जिन कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) की घोषणा करते हुए ब्याज दरों में 5 बेसिस प्वाइंट्स तक की बढ़ोतरी की है जो आज से ही लागू हो चुका है. 

कितना बढ़ा लेंडिंग रेट? 

भारतीय स्टेट बैंक ने अपना नया मॉर्जिन कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (Marginal Cost Of Funds Based Lending Rate) जारी किया है उसके मुताबिक, तीन महीने के टेन्योर वाले मौजूदा एमसीएलआर को 8.50 फीसदी से बढ़ाकर 8.55 फीसदी कर दिया गया है. छह महीने वाले एमसीएलआर को 8.85 फीसदी से बढ़ाकर 8.90 फीसदी कर दिया गया है और एक साल की अवधि वाले एमसीएलआर को 8.95 फीसदी से बढ़ाकर 9 फीसदी कर दिया गया है. दो साल और तीन साल के टेन्योर वाले एमसीएलआर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. दो साल की अवधि वाले कर्ज का एमसीएलआर रेट 9.05 फीसदी और 3 साल का 9.10 फीसदी है. 

ग्राहकों पर क्या होगा असर?

भारतीय स्टेट बैंक ने मॉर्जिन कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स में बदलाव की जानकारी को वेबसाइट पर साझा किया है. इस रेट के आधार पर बैंक कार लोन और पर्सनल लोन जैसे की ब्याज दरों को निर्धारित करते हैं. मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट में किसी तरह के बदलाव का सीधा असर होम लोन (Home Loan), कार लोन (Car Loan), एजुकेशन लोन (Education Loan) और पर्सनल लोन (Personal Loan)  की ईएमआई पर पड़ता है.  एसबीआई के ब्याज दरों में बढ़ोतरी के फैसले से अब ग्राहकों को पहले से ज्यादा ईएमआई (EMI) का भुगतान करना होगा. ऑटो लोन, पर्सनल लोन जैसे छोटी अवधि वाले लोन पर ब्याज दरें बैंक मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट के आधार पर तय करते हैं. लेकिन होम लोन जैसे लंबी अवधि वाले लोन पर ब्याज दरों आरबीआई के पॉलिसी रेट रेपो रेट के आधार पर तय होता है. रेपो रेट के बढ़ने पर होम लोन की ब्याज दरों बढ़ जाती है तो रेपो रेट के घटने पर ब्याज दरें कम हो जाती है.   

ये भी पढ़ें 

Reliance Power: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर मुश्किल में, सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ने थमाया नोटिस, कंपनी ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
6 साल में कैसे खत्म होगा 15 साल का होम लोन, जानें पैसे बचाने का आसान तरीका
6 साल में कैसे खत्म होगा 15 साल का होम लोन, जानें पैसे बचाने का आसान तरीका

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget