एक्सप्लोरर

SBI Cards IPO: आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला 2020 का पहला IPO, जानिए खास बातें

संभावना है कि इस आईपीओ से कंपनी 9,000 से 10,000 करोड़ रुपये की रकम जुटा सकती है. एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक एसबीआई कार्ड्स के लगभग 95 लाख ग्राहक हैं.

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कार्ड्स एंड पेंमेंट सर्विसेज के शुरुआती सार्वजनिक प्रस्ताव यानी आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन आज से खोल दिया गया है. इस आईपीओ को इस दशक का सबसे बड़ा आईपीओ बताया जा रहा है. निवेशकों के बीच एसबीआई कार्ड के आईपीओ को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. यह साल 2020 का पहला आईपीओ भी है.

संभावना है कि इस आईपीओ से बैंक 9,000 से 10,000 करोड़ रुपये की रकम जुटा सकता है. एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक एसबीआई कार्ड्स के करीब 95 लाख ग्राहक हैं.

SBI के पास 18 फीसदी मार्केट शेयर

एसबीआई, एचडीएफसी बैंक के बाद कार्ड जारी करने वाला यह दूसरा सबसे बड़ा बैंक है. इसके पास 18 फीसदी मार्केट शेयर है. कैटलॉग से मिली जानकारी के मुताबिक आईपीओ की बिडिंग प्रोसेस पांच मार्च को बंद हो जाएगी.

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज ने आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड 750-755 रुपये तय किया है. इस ऑफर के तहत एक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये होगी. ग्राहकों को कम से कम 19 शेयर खरीदने होंगे.

एसबीआई की हिस्सेदारी 76 प्रतिशत

एसबीआई कार्ड्स आईपीओ में 130,526,798 तक इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश होगी. इसमें एसबीआई की ओर से बेचे जाने वाले 37,293,371 शेयर और  कार्लाइल (Carlyle) ग्रुप की ओर से ऑफर किये जाने वाले 93,233,427 शेयर शामिल हैं.

एसबीआई कार्ड्स एंड पेंमेंट सर्विसेज में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हिस्सेदारी 76 प्रतिशत है. इसके अलावा बाकी के शेयर कार्लाइल ग्रुप के पास हैं. एसबीआई कार्ड्स के पास करीब 90 लाख से अधिक ग्राहक हैं.

एक अप्रैल से महंगे हो जाएंगे वोडाफोन आईडिया के प्लान, ग्राहकों को लग सकता है बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: अक्टूबर की बैठकों का शिड्यूल हुआ तय, फिटमेंट फैक्टर पर हो सकती है चर्चा
8th Pay Commission: अक्टूबर की बैठकों का शिड्यूल हुआ तय, फिटमेंट फैक्टर पर हो सकती है चर्चा
शेयर खरीदने पर भी लगेगा UPI चार्ज, ब्रोकर देंगे या ग्राहक?
शेयर खरीदने पर भी लगेगा UPI चार्ज, ब्रोकर देंगे या ग्राहक?
UPI-MDR चार्ज के खिलाफ मोबाइल फोन रिटेलर्स, 2 अक्टूबर को मनाएंगे No UPI Day
UPI-MDR चार्ज के खिलाफ मोबाइल फोन रिटेलर्स, 2 अक्टूबर को मनाएंगे No UPI Day
दीवाली से पहले महंगाई का झटका! 8% तक बढ़ेंगे एसी- टीवी के दाम
दीवाली से पहले महंगाई का झटका! 8% तक बढ़ेंगे एसी- टीवी के दाम

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसदों-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसदों-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
Embed widget