एक्सप्लोरर

SBI लाया सस्ती प्रॉपर्टीज खरीदने का शानदार मौका, ई-नीलामी 26 फरवरी को

भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से ये ई-नीलामी कल यानि 26 फरवरी 2020 को आयोजित की जाएगी. इसमें कस्टमर्स मकान, दुकान, शॉपिंग कॉम्पलेक्स और प्लॉट जैसी प्रॉपर्टीज को सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं.

नई दिल्ली: अगर आप सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) आपका ये सपना पूरा कर सकता है. एसबीआई कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की नीलामी करने जा रहा है. इनमें मकान, दुकान, शॉपिंग कॉम्पलेक्स और प्लॉट जैसी प्रॉपर्टीज  शामिल हैं. दरअसल ये प्रॉपर्टी उन लोगों की है जो लोन नहीं चुकाते, या उन्होंने लोन के बदले में गिरवी रखी हो या फिर डिफॉल्ट करते हैं. इस तरह की स्थिति में बैंक के द्वारा उनकी प्रॉपर्टी जब्त कर ली जाती है और एक निश्चित समय के बाद उन्हें पैसों की रिकवरी के लिए नीलाम कर दिया जाता है.

एसबीआई इसी महीने की 26 तारीख यानि कल ही इन प्रॉपर्टीज की ई-नीलामी करने जा रहा है. बैंक की तरफ से इसे लेकर कई अखबारों में विज्ञापन भी दिया गया है. इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी विज्ञापन दिए गए हैं.अगर आप प्रॉपर्टी लेने के इच्छुक हैं तो नीलामी में शामिल हो सकते हैं.

अब बात आती है कि जो प्रॉपर्टी आप खरीदने जा रहे हैं वो कहां हैं, कैसी है, कहीं उस पर कोई विवाद तो नहीं. तो आपको बता दें कि नीलामी से पहले बैंक के द्वारा प्रॉपर्टीज के बारे में कस्टमर्स को सारी जानकारी मुहैया कराई जाती है. इसमें वो सारी जानकारियां शामिल होती हैं जो कि एक प्रॉपर्टी बॉयर को चाहिए होती हैं.

ई-नीलामी के लिए कुछ नियम हैं....

इसके लिए आपको सबसे पहले अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) करना होगा.

ई-नीलामी में भाग लेने से पहले केवाईसी डॉक्युमेंट और बिडर के तौर पर वैलिड डिजिटल सिग्नेचर बैंक ब्रांच को देना होगा.

केवाईसी डॉक्युमेंटेशन के बाद एक लॉगिन पासवार्ड जनरेट होगा जो बैंक की तरफ से आपको ई-मेल के जरिए भेज दिया जाएगा.

इसके बाद आप लॉगिन पासवार्ड की मदद से ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं और बोली लगा सकते हैं.

ज्यादा जानकारी के लिए https://sbi.co.in/web/sbi-in-the-news/auction-notices/mega-e-auction पर जा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget