एक्सप्लोरर

1 जून से बदल गए हैं SBI के चार्ज: जानें ATM, ऑनलाइन कैश ट्रांजेक्शन पर नई फीस

नई दिल्लीः एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने 1 जून से एटीएम से कैश निकालने और कई दूसरे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन्स पर चार्ज बदल दिए हैं. SBI ने एटीएम के चार्ज अपने एप के 'एसबीआई मोबाइल बडी' यूजर्स के लिए भी बदले हैं और आपको इनको जानना जरूरी है.

जहां सरकार लोगों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और कैशलेस इकोनॉमी के लिए बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है वहीं ऐसे समय में एसबीआई का ऑनलाइन और एटीएम ट्रांजेक्शन्स पर चार्ज लगाना उल्टा असर डाल सकता है.

ATM के नए चार्ज गुरुवार यानी कल से एसबीआई के मोबाइल वॉलेट एप के जरिए एटीएम से पैसे निकालने पर आपको हर ट्रांजेक्शन पर 25 रुपये चार्ज देना होगा. एसबीआई के मोबाइल एप के जरिए यूजर्स कार्डलैस एटीएम विड्रॉल कर सकते हैं.

इसके अलावा एसबीआई अपनी शाखाओं और एटीएम पर 4 बार से ज्यादा कैश विड्रॉल करने पर भी चार्ज लगा चुका है. ये चार्ज एसबीआई के बेसिक सेविंग डिपॉजिट अकाउंट (BSBDA) खाताधारकों पर लगाया गया है. BSBDA वो जीरो बैलेंस सेविंग खाते होते है जो ग्राहकों को एटीएम कार्ड, मंथली स्टेटमेंट, और चेक बुक जैसी बेसिक फैसिलिटी देते हैं. वहीं आपको बता दें कि (BSBDA) खातों के लिए ग्राहकों को कोई मेंटेनेंस चार्ज नहीं देना होता है.

रेगुलर सेविंग बैंक अकाउंट होल्डर्स को पहले की तरह मेट्रो शहरों में 8 फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन (एसबीआई एटीएम पर 5 और 3 दूसरे बैंक के एटीएम) मिलते रहेंगे. वहीं नॉन मेट्रो सिटी यानी छोटे शहरों में 8 फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन (एसबीआई एटीएम पर 5 और 3 दूसरे बैंक के एटीएम) मिलते रहेंगे

IMPS/ऑनलाइन फंड ट्रांजेक्शन के चार्ज एसबीआई ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के लिए IMPS यानी (इमीएडेट पेमेंट सर्विस) पर हर 1 लाख रुपये तक के ट्रांजेक्शन पर 5 रुपये के साथ सर्विस टैक्स लेगा. वहीं 1 लाख रुपये से ऊपर और 2 लाख रुपये तक के ट्रांजेक्शन पर 15 रुपये के साथ सर्विस टैक्स, 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन पर 25 रुपये के साथ सर्विस टैक्स वसूलेगा.

नई चेक बुक पर भी लगेगा चार्ज आज से ही एसबीआई के बेसिक सेविंग डिपॉजिट अकाउंट ग्राहकों को नई 10 चेक वाली चेक बुक के लिए 30 रुपये के साथ सर्विस टैक्स देना होगा और 25 चेक वाली चेक बुक के लिए 75 रुपये प्लस सर्विस टैक्स देना होगा. वहीं 50 चेक वाली चेक बुक के लिए 150 रुपये के साथ सर्विस टैक्स देना होगा.

वहीं इसके साथ ही अगर एसबीआई में किसी ग्राहक को 20 से ज्यादा या 5000 रुपये तक के कटे-फटे, गले नोट बदलने हैं तो उसे हर नोट पर 2 रुपये प्लस सर्विस चार्ज देना होगा.

ये भी हैं आपके काम की खबरें भारती एयरटेल-टेलीनार के मर्जर का रास्ता साफः सेबी और स्टॉक एक्सचेंज की मंजूरी मिली बीफ बैन के खिलाफ Make my trip के को-फाउंडर के ट्वीट पर हंगामाः लोग कर रहे हैं ऐप डिलीट फिर आई सोने की कीमतों में तेजीः 29,500 रुपये के पास पहुंचा स्टॉक मार्केट में सपाट कारोबारः जीडीपी में गिरावट से बाजार रहा मायूस प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में मिली महज 5000 करोड़ की काली कमाई की जानकारी मोदी सरकार के 3 साल पर जेटली बोले, ‘सरकार ने अर्थव्यवस्था की विश्वसनीयता बहाल की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget