एक्सप्लोरर

Savings Account Types: कई तरह के होते हैं सेविंग्‍स अकाउंट, जानिए आपके लिए कौन सा है बेस्ट, समझें यहां

Savings Account: अगर आप सेविंग अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो हम आपको इसके प्रकार के बारे में जानकारी दे रहे हैं. जानिए आपके लिए कौन सा सेविंग खाता बेस्ट रहेगा.

Types Of Savings Account: बैंक आम लोगों के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है. देश के लगभग हर वर्ग के पास आजकल कम से कम एक बैंक खाता मौजूद है. केंद्र की मोदी सरकार ने बैंकों को आम लोगों के जीवन का हिस्सा बनाने के लिए पीएम जनधन योजना (PM Jan Dhan Account) की शुरुआत की थी. इसके बाद गरीब और ग्रामीण इलाके के लोग भी बैंक खाते का इस्तेमाल करने लगे हैं. आम लोग ज्यादातर बैंकों में सेविंग खाता ही खुलवाते हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि सेविंग खाता भी अलग-अलग प्रकार का होता है. नौकरी करने वाला व्यक्ति, 18 वर्ष से कम उम्र का बच्चा, महिलाओं आदि सभी के लिए अलग-अलग तरह के सेविंग खाते के विकल्प मौजूद हैं. आइए जानते हैं इन सेविंग खातों के बारे में. इसके साथ ही सभी की पात्रता के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं-

1. रेगुलर सेविंग अकाउंट

आमतौर पर रेगुलर सेविंग्स अकाउंट (Regular Saving Account) सबसे ज्यादा मात्रा में खोले जाते हैं. इस खाते में पैसे जमा करने और निकालने की कोई तय सीमा नहीं होती है. आप जितना चाहें उतनी रकम जमा और निकाल सकते हैं. इस अकाउंट को लोग आमतौर पर अपने पैसे सही तरीके से सेव करके रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं. सभी बैंक इस खाते पर मिनिमम बैलेंस की शर्त रखते हैं. अगर आप तय सीमा तक खाते में बैलेंस नहीं मेंटेन करते हैं तो बैंक आप पर जुर्माना भी लगा सकता है.

2. जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट

जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट (Zero Saving Account) में खाताधारकों को करंट और सेविंग दोनों खाते के फायदे मिलते हैं. इस खाते में आप जितनी बार चाहें पैसे निकाल सकते हैं. इसकी कोई सीमा तय नहीं होती है. इसके साथ ही अगर खाते में आप मिनिमम बैलेंस नहीं भी रखते हैं तभी आपको किसी प्रकार की पेनाल्टी नहीं देनी पड़ती है.

3. सैलरी सेविंग अकाउंट

कंपनी अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों का सेविंग खाता खुलवाती है. जिस सेविंग अकाउंट में हर महीने सैलरी आती है इस खाते को सैलरी सेविंग अकाउंट (Salary Saving Account) कहते हैं. इस खाते में भी मिनिमम बैलेंस की कोई सीमा नहीं होती है और अलग-अलग बैंक इस खाते पर ओवरड्राफ्ट की फैसिलिटी देते हैं. अगर इस खाते में लगातार तीन महीने तक सैलरी नहीं आती है तो इसे बाद में रेगुलर खाते में बदल दिया जाता है.

4. महिला सेविंग अकाउंट

जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि  महिला सेविंग अकाउंट (Women Saving Account)  को खासतौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है. इस खाते में महिलाओं की जरूरतों का ध्यान रखते हुए बनाया गया है. इस खाते पर कम ब्याज दर में लोन, डीमैट अकाउंट के एनुअल चार्ज पर छूट और कई शॉपिंग डिस्काउंट का भी लाभ मिलता है.

5. सीनियर सिटिजंस सेविंग्स अकाउंट

सीनियर सिटिजंस सेविंग्स अकाउंट (Senior Citizen Saving Account) को 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही बनाया गया है. इस खाते में रेगुलर सेविंग खाते के मुकाबले ज्यादा ब्याज दर मिलता है. ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह खाता खुलवाना ज्यादा लाभकारी हो सकता क्योंकि इसमें उन्हें ज्यादा ब्याज मिलता है. इसके साथ ही आप इस खाते को सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम अकाउंट से भी जोड़ सकते हैं.

6. बच्चों का सेविंग अकाउंट

बच्चों के लिए भी एक खास सेविंग खाता (Minors Saving Account) होता है. इसमें भी मिनिमम बैलेंस की सीमा तय नहीं होती है. इस खाते को बच्चों की जरूरत जैसे स्कूल की फीस आदि के लेनदेन के लिए डिजाइन किया गया है. इस खाते को 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता की देखरेख में खोला जा सकता है.बच्चे के 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद इस खाते को रेगुलर सेविंग खाते में बदल दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

आर्थिक मंदी से जूझ रहे पाकिस्तान में 10 लाख लोगों की जा सकती है नौकरी, इस उद्योग पर पड़ सकता है सबसे बुरा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
Aviation News: एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया
एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया
कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
Polymer Banknotes: प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी
प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget