एक्सप्लोरर

Saving Vs Current Account: बैंक के सेविंग और करंट अकाउंट में क्या होता है अंतर, दोनों अकाउंट में मिलते हैं ये लाभ

Saving Current Account: सेविंग अकाउंट आम लोगों के लिए बनाया गया है वहीं करंट अकाउंट व्यापारियों के लिए बनाया गया है. बचत खाते में ब्याज मिलता वहीं चालू खाते में किसी तरह का ब्याज नहीं मिलता है.

Saving and Current Account Difference: आजकल देश में हर किसी के पास बैंक खाता हो गया है. ज्यादातर सरकारी योजनाओं (Government Schemes) के लाभ आपको बैंक अकाउंट के द्वारा ही मिलते हैं. बैंक में खाता खुलवाते वक्त आपको अकाउंट खोलने का फार्म (Account Opening Form) दिया जाता है. इस फॉर्म में आपसे यह जानकारी ली जाती है कि आप सेविंग / करंट अकाउंट (Saving and Current Account) में कैन-सा खुलवाना चाहते हैं. लेकिन, यह बहुत कॉमन है कि ज्यादातर लोग सेविंग अकाउंट ही खुलवाते हैं. इसके अलावा हम जब भी ATM से पैसे निकालते हैं तो उस दौरान भी हमें स्क्रीन पर अकाउंट को चुनने का ऑप्शन आता है. हमें बताना पड़ता है कि हमारा अकाउंट सेविंग है या करंट है.

लेकिन, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर सेविंग और करंट अकाउंट में अंतर (Difference Between Current and Saving Account) क्या होता है? ज्यादातर लोगों को इन दोनों अकाउंट के बीच का फर्क नहीं पता होता है. ऐसे में आज हम आपको बेहद आसान भाषा में सेविंग और करंट बैंक अकाउंट के बीच के अंतर को बताते हैं. इससे आप अपनी जरूरत के अनुसार बैंक अकाउंट को चुन सकते हैं-

सेविंग अकाउंट क्या है?
सेविंग अकाउंट (Saving Account) को आसान भाषा में बचत खाता भी कहा जाता है. यह खाता आम आदमी के लिए बहुत लाभकारी होता है. इस खाते के द्वारा आपको पैसे सेव (Saving Money) करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. इस अकाउंट में आप थोड़ा-थोड़ा करके पैसे सेव कर सकते हैं. जमा पैसों पर आपको ब्याज भी मिलता है. अकाउंट को आप अकेले या जॉइंटली (Joint Account) खुलवा सकते हैं. अकाउंट पर 4 से 6 प्रतिशत तक ब्याज दर मिलता है. यह बैंक खुद तय करते हैं. वहीं सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) को ब्याज दर में कुछ छूट मिलती है.

ये भी पढ़ें: Credit Card: खो गया है क्रेडिट कार्ड तो न हो परेशान, इस तरह घर बैठे कर सकते हैं कार्ड ब्लॉक

करंट अकाउंट क्या है?
करंट अकाउंट (Current Account) को आसान भाषा में चालू खाता भी कहा जाता है. यह ज्यादातर व्यापारियों (Businessman) के लिए होता है. इस अकाउंट में ज्यादातर लगातार लेन देन चलता ही रहता है. यह खाता रेगुलर ट्रांजेक्शन के लिए अच्छा माना जाता है. खाता धारक ज्यादातर बिजनेस आर्गेनाइजेशन (Business Organization), फर्म आदि के होते हैं. इस अकाउंट में किसी तरह का ब्याज नहीं मिलता है.

ये भी पढ़ें: e-Shram Card: क्या कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले कामगार भी कर सकते हैं ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन? जानें नियम

सेविंग और करंट अकाउंट के बीच में है ये अंतर
आपको बता दें कि सेविंग अकाउंट आम लोगों के लिए बनाया गया है वहीं करंट अकाउंट व्यापारियों के लिए बनाया गया है. बचत खाते में ब्याज मिलता है, चालू खाते में किसी तरह का ब्याज नहीं मिलता है. सेविंग अकाउंट में एक लिमिट तक ही आप ट्रांजैक्शन (Limited Transaction) कर सकते हैं वहीं करंट अकाउंट में ट्रांजेक्शन लिमिट (Transaction Limit) नहीं होती है. जितना चाहे उतना ट्रांजेक्शन कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget