एक्सप्लोरर

e-Shram Card: क्या कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले कामगार भी कर सकते हैं ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन? जानें नियम

Rules of e-Shram Card: साल 2021 में सरकार ने इस योजना में लोगों को आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए ऑनलाइन ई-श्रम पोर्टल (e-Shram Portal) की शुरुआत की थी.

e-Shram Card Rules: भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़ी हुई है. ऐसे में इन कामगारों को कई बार बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इन सभी परेशानियों को देखते हुए साल 2021 में केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने एक बेहद खास योजना की शुरुआत की. इस योजना का नाम है ई-श्रम कार्ड (e-shram card) योजना. इस योजना की शुरुआत मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए की गई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देश के 24 करोड़ श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन (e-shram card Registration) करा लिया है और सरकार का लक्ष्य है कि कम से कम 38 करोड़ श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य रखा है.

साल 2021 में सरकार ने इस योजना में लोगों को आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (online registration of e-shram card) कराने के लिए सरकार ने ऑनलाइन ई-श्रम पोर्टल (e-shram card) की शुरुआत की थी. ई-श्रम कार्ड बनवाने के बहुत से फायदे होते हैं जिसके द्वारा कामगारों को 2 लाख तक का बीमा कवर दिया जाता है. इसके साथ ही लाभार्थियों को आगे चलकर पेंशन (Pension) का फायदा देने की भी तैयारी है. वहीं इस कार्ड के जरिए लोगों को इलाज और बीमारी के दौरान भी कई तरह की आर्थिक सहायता (Financial Help) दी जाएगी. वहीं गर्भवती महिलाओं (Pregnant Ladies) को भरण-पोषण की मदद भी दी जाएगी. लेकिन, ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करते वक्त मन में कई तरह के सवाल उठते हैं. इसमें प्रमुख सवाल है क्या कंस्ट्रक्शन वर्कर ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं? ऐसे कुछ सवालों के जवाब आज हम आपको बताने वाले हैं-

ये भी पढ़ें: Kisan Credit Card: एसबीआई के जरिए आप कर सकते हैं किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई, ये है इसका आसान तरीका

कंस्ट्रक्शन वर्कर ई-श्रम कार्ड योजना का उठा सकता है लाभ?
ई-श्रम कार्ड योजना के तहत असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिक और कामगार यह कार्ड बनवा सकते हैं. ऐसे में कंस्ट्रक्शन वर्कर (Construction Worker) को यह कार्ड बनवाने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. लेकिन, कार्ड बनवाते वक्त इस बात का ख्याल रखना होगा कि वह वर्कर ईपीएफओ या ईएसआईसी का कोई मेंबर न हो. ऐसे में ऐसे वर्कर ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं इस कार्ड को संगठित क्षेत्र से जुड़ा व्यक्ति नहीं बनवा सकता हैं क्योंकि संगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों ईपीएफओ (EPFO) और ईएसआईसी (ESI) के सदस्य भी होते हैं. ऐसे में इस योजना का लाभ वह नहीं उठा सकते हैं. इस कार्ड को असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के लिए ही बनवाया गया है.

ये भी पढ़ें: Credit Card: खो गया है क्रेडिट कार्ड तो न हो परेशान, इस तरह घर बैठे कर सकते हैं कार्ड ब्लॉक

इस तरह कर सकते हैं ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन
आपको बता दें कि ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है. इसका आवेदन आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको सरकार द्वारा बनाए गए श्रम पोर्टल की वेबसाइट eshram.gov.in पर लॉगइन करना होगा. इसके बाद आप ई-श्रम कार्ड आसानी से बनवा सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील
'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील
Meta ने बच्चों-युवाओं को पहुंचाया नुकसान, कोर्ट ने ठोका $567 मिलियन का जुर्माना
Meta ने बच्चों-युवाओं को पहुंचाया नुकसान, कोर्ट ने ठोका $567 मिलियन का जुर्माना
EMI नहीं चुकाई तो तुरंत नहीं बंद होगा फोन, RBI के मोबाइल लॉकिंग नियम समझिए
EMI नहीं चुकाई तो तुरंत नहीं बंद होगा फोन, RBI के मोबाइल लॉकिंग नियम समझिए
Amazon-Flipkart की फ्रिडम सेल शुरू, जानिए किन-किन सामानों पर कितना मिल रहा डिस्काउंट?
Amazon-Flipkart की फ्रिडम सेल शुरू, जानिए किन-किन सामानों पर कितना मिल रहा डिस्काउंट?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget