एक्सप्लोरर

Adani Group Deal: शुरू हो गई गौतम अडानी की शॉपिंग, एक और सीमेंट कंपनी खरीदने की तैयारी

Adani Sanghi Deal: जनवरी में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडानी की खरीदारियों पर ब्रेक लग गया था. अब फिर से कंपनियां खरीदने का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है...

गौतम अडानी का अडानी समूह इस साल की शुरुआत में आए विवादास्पद हिंडनबर्ग रिपोर्ट के असर से धीरे-धीरे उबरने लगा है. इसके साथ ही अडानी की शॉपिंग भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है. हाल ही में अडानी समूह ने ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ट्रेनमैन को खरीदा है. अब अडानी समूह एक और बड़ी डील करने की तैयारी में है.

जल्द हो सकता है आधिकारिक ऐलान

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह जल्दी ही सांघी इंडस्ट्रीज की बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर सकता है. रिपोर्ट में मामले से जुड़े दो सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अडानी समूह और सांघी इंडस्ट्रीज में प्रस्तावित सौदे को लेकर बातचीत चल रही है. दोनों पक्ष एक समझौते पर भी पहुंच गए हैं. जल्दी ही इस डील को लेकर आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है.

इतनी आंकी गई है सांघी की वैल्यू

रॉयटर को एक सूत्र ने बताया कि बातचीत में सांघी की एंटरप्राइज वैल्यू 729 मिलियन डॉलर यानी करीब 6000 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसके हिसाब से लग रहा है कि डील लगभग डन है. इससे पहले इकोनॉमिक टाइम्स ने पिछले सप्ताह बताया था कि सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण करने की रेस में अडानी समूह काफी आगे है.

ये काम करती है सांघी इंडस्ट्रीज

सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sanghi Industries) गुजरात के अहमदाबाद में हेडक्वार्टर वाला समूह है. उसकी प्रमुख सब्सिडियरी में सांघी सीमेंट्स लिमिटेड, सांघी थ्रेड्स लिमिटेड और सांघी फिलामेंट्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं. सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पहचान पश्चिम भारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनियों के रूप में है. कंपनी सीमेंट बनाती और बेचती है.

अभी दूसरे नंबर पर अडानी समूह

सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण अडानी समूह के लिए कई लिहाज से अहम है. अडानी समूह कुछ ही समय पहले सीमेंट इंडस्ट्री में टॉप की रेस में शामिल हुआ है. समूह ने होल्सिम से अंबुजा सीमेंट और एसीसी को खरीदा है. उसके बाद अडानी समूह अब सीमेंट के मामले में देश में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.

अडानी समूह को यहां मिलेगी मदद

अभी अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड के साथ सीमेंट के मामले में अडानी समूह की कुल क्षमता 65 मिलियन टन से ज्यादा की है. समूह के पास अभी देश भर में एक दर्जन से ज्यादा सीमेंट मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट हैं. सीमेंट सेक्टर में अभी अडानी से आगे सिर्फ आदित्य बिड़ला समूह की अल्ट्राटेक सीमेंट है. सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण करने से अडानी समूह को अल्ट्राटेक के साथ खाई को पाटने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: माल्या-नीरव मोदी जैसे भगोड़ों से तेज हुई वसूली, सरकारी बैंकों के इतने हजार करोड़ रिकवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
UGC NET Answer Key 2026 : CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड
CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड
Embed widget