एक्सप्लोरर

Samsung Strike: बड़े टकराव की ओर बढ़ रही सैमसंग की हड़ताल, पुलिस ने पकड़े 900 से ज्यादा कर्मचारी

Samsung Workers: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी कुछ कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों और ट्रेनी को भी भर्ती कर रही है ताकि प्रोडक्शन को नुकसान न होने पाए.

Samsung Workers: सैमसंग के चेन्नई प्लांट में 9 सितंबर से जारी हड़ताल पूरा महीना गुजर जाने के बाद भी खत्म नहीं हो पाई है. मंगलवार को इसमें एक नया मोड़ आया, जब पुलिस ने हड़ताल कर रहे 900 से ज्यादा कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया. इससे कंपनी और कर्मचारियों के बीच मामला और बिगड़ता नजर आया. इन सभी को सड़क पर प्रदर्शन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था. हालांकि, देर रात तक इन्हें रिहा करने की जानकारी भी सामने आई थी. 

सैमसंग के रेवेन्यू को तगड़ा झटका लगने की आशंका

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) के इस प्लांट में हड़ताल चौथे हफ्ते में प्रवेश कर गई है. इसे पिछले कुछ सालों में देश की सबसे बड़ी हड़ताल माना जा रहा है. इस प्लांट में कंपनी फ्रिज, टीवी और वाशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट बनाती है. फेस्टिव सीजन से पहले शुरू हुई इस स्ट्राइक से कंपनी के रेवेन्यू को तगड़ा झटका लगने की आशंका है. तमाम कोशिशों के बावजूद कोई समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा है. कर्मचारियों की डिमांड है कि उनकी सैलरी बढ़ाई जाए, काम के घंटे बेहतर किए जाएं और उनके यूनियन CITU को कंपनी से मान्यता दिलाई जाए. 

16 सितंबर को 104 लोगों को लिया था हिरासत में

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने सैमसंग के 912 कर्मचारियों को हिरासत में लिया था. इस हड़ताल में करीब 1000 कर्मचारी शामिल हैं. सैमसंग के इस प्लांट में करीब 1800 कर्मचारी काम करते हैं. इससे पहले पुलिस ने 16 सितंबर को 104 लोगों को हिरासत में लिया था. सैमसंग ने इस मसले पर फिलहाल कुछ नहीं कहा है. हालांकि, उन्होंने कहा था कि हम लोगों को इस इलाके की अन्य कंपनियों से लगभग दोगुनी सैलरी दे रहे हैं. साथ ही हम कर्मचारियों की सभी समस्याओं की सुनवाई और समाधान के लिए तैयार हैं.
Samsung Strike: बड़े टकराव की ओर बढ़ रही सैमसंग की हड़ताल, पुलिस ने पकड़े 900 से ज्यादा कर्मचारी

कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों और ट्रेनी की हो रही भर्ती 

इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि हड़ताल पर रोक लगवाने के लिए कंपनी ने कोर्ट का रुख भी किया था. साथ ही कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की चेतावनी भरे नोटिस भी जारी किए थे. इस हड़ताल के चलते पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मेक इन इंडिया विजन को भी करारा झटका लगा है. सैमसंग के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि उनके उत्तर प्रदेश स्थित स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में शांति है. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे जानकारी भी सामने आई है कि कंपनी ने प्रोडक्शन तेज करने के लिए कुछ कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों और ट्रेनी को भी भर्ती किया है. इससे पहले सैमसंग के साउथ कोरिया स्थित प्लांट में भी हड़ताल हुई थी. 

ये भी पढ़ें 

Monetary Policy Committee: ब्याज दर तय करने वाली आरबीआई की MPC के मेंबर बदले गए, इन 3 दिग्गजों को मिला मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bill Gates की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
बिल गेट्स की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget