एक्सप्लोरर

Sahara Refund Portal: आरटीआई से सामने आया सहारा रिफंड पोर्टल का सच, सिर्फ 0.27 पर्सेंट दावे का हो पाया है भुगतान

Sahara CRCS Online Portal: सहारा के निवेशकों को उनका फंसा पैसा वापस दिलाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई थी, लेकिन बहुत कम दावों के बदले भुगतान मिल पा रहा है...

सहारा में हजारों करोड़ रुपये का निवेश फंसाए बैठे लाखों निवेशकों को अभी भी राहत नहीं मिल पा रही है, जबकि उनके फंसे निवेश के रिफंड के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू हुए महीनों बीत चुके हैं. एक आरटीआई में सहारा रिफंड पोर्टल का ऐसा सच सामने आया है, जिसे जानकर आप पूरी तरह से हैरान रह जाएंगे.

सिर्फ इतने का ही हुआ भुगतान

मनी लाइफ की एक रिपोर्ट में आरटीआई के हवाले से बताया गया है कि सिर्फ 0.27 फीसदी दावे का ही पोर्टल के माध्यम से अब तक भुगतान हो पाया है. सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कॉपरेटिव सोसाइटीज यानी सीआरसीएस पोर्टल के जरिए सहारा के निवेशकों ने अब तक 82,695.51 करोड़ रुपये के दावे जमा किए हैं. उनमें से सिर्फ 228.77 करोड़ रुपये का ही भुगतान हो पाया है.

जुलाई में हुई थी पोर्टल शुरुआत

यह स्थिति तब है, जब सहारा रिफंड पोर्टल को शुरू हुए करीब 6 महीने होने वाले हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए पिछले साल 18 जुलाई को सहारा रिफंड पोर्टल की शुरुआत की थी. पोर्टल के माध्यम से अभी सहारा की कॉपरेटिव सोसायटी- सहारा क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, सहारयन यूनिवर्सल मल्टीपर्पस सोसायटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पस कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड- के निवेशक रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं.

इतने निवेशकों ने किया पोर्टल पर रजिस्टर

रिपोर्ट के अनुसार, आरटीआई एक्टिविस्ट आकाश गोयल ने इस संबंध में सूचना पाने के लिए सूचना का अधिकार कानून के तहत जवाब मांगा था. आरटीआई में पूछे गए सवालों के जवाब में बताया गया कि सीआरसीएस पोर्टल यानी सहारा रिफंड पोर्टल पर अब तक 1,60,38,266 निवेशकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. रजिस्टर्ड निवेशकों ने अब तक रिफंड के कुल 3,41,15,418 दावे किए हैं. ये दावे टोटल 82,695.51 करोड़ रुपये के लिए थे, जिनमें से सिर्फ 228.77 करोड़ रुपये का भुगतान दावा करने वाले निवेशकों को किया गया है.

रिसबमिशन के इतने दावे का भुगतान

आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार, सीआरसीएस रिफंड पोर्टल के जरिए 52,113 दावे फिर से सबमिट किए गए हैं. इनकी टोटल वैल्यू 52.19 करोड़ रुपये है. इनमें से सिर्फ 3.13 करोड़ रुपये का भुगतान हो पाया है. यानी फिर से सबमिट किए गए दावों में करीब 6 फीसदी का भुगतान मिल पाया है.

सरकार ने दिया है ये भरोसा

बीते दिनों सहारा के सुब्रत रॉय के निधन के बाद सरकार ने निवेशकों को भरोसा दिलाया था कि सभी निवेशकों को उनकी एक-एक पाई लौटाई जाएगी. सरकार ने संसद में बताया था कि अभी छोटे-छोटे दावे निपटाए जा रहे हैं. जल्दी ही सरकार अतिरिक्त फंड रिलीज कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी.

ये भी पढ़ें: दिग्गज टेक कंपनियों के लिए बुरे सपने से शुरू हुआ साल, पहले 4 दिन में ही हो गया अरबों डॉलर का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget