एक्सप्लोरर

Top Tech Companies: दिग्गज टेक कंपनियों के लिए बुरे सपने से शुरू हुआ साल, पहले 4 दिन में ही हो गया अरबों डॉलर का नुकसान

Global Tech Rout 2024: यह साल दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के लिए बुरे सपने की तरह शुरू हुआ है. तमाम दिग्गज टेक कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है...

दुनिया की कई दिग्गज कंपनियों के लिए नए साल की शुरुआत ठीक नहीं रही है. खासकर बड़ी टेक कंपनियों का सामना नया साल शुरू होते ही शेयरों के भाव में जबरदस्त गिरावट से हुआ है. इसके चलते एप्पल, टेस्ला समेत कई टेक कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भारी-भरकम गिरावट आई है.

10-12 पर्सेंट तक गिर गए शेयर

दुनिया की सात सबसे बड़ी टेक कंपनियां- एप्पल, अमेजन, अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा प्लेटफॉर्म्स, टेस्ला और एनविडिया- जिन्हें अमेरिकी शेयर बाजार में मैग्निफिसेंट सेवेन भी कहा जाता है, पिछले कुछ दिनों से भाव में गिरावट से जूझ रही हैं. ब्लूमबर्ग के मैग्निफिसेंट सेवन प्राइस रिटर्न इंडेक्स के अनुसार, इन कंपनियों के शेयरों के भाव पिछले लगातार चार सेशन में नुकसान में रहे हैं. इस दौरान सातों टॉप टेक कंपनियों के शेयरों में करीब 10-12 फीसदी तक की गिरावट आई है.

एप्पल को 370 बिलियन डॉलर का नुकसान

मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल की शुरुआत काफी खराब हुई है. बीते 4 दिनों में एप्पल का शेयर 5 फीसदी टूटकर 184.25 डॉलर पर आ गया है. एप्पल के शेयर ने महज चंद दिन पहले अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया था और 200 डॉलर प्रति शेयर की दहलीज पर पहुंच गया था. इसका ऑल टाइम हाई क्लोजिंग लेवल 199.62 डॉलर का है. इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप कम होकर 2.856 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है. इस तरह पिछले 4 दिनों में एप्पल की वैल्यू में करीब 370 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है.

इतना गिरा टेस्ला का शेयर

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को भी काफी नुकसान हुआ है. टेस्ला के शेयरों में बीते 4 दिनों में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. टेस्ला को यह नुकसान ऐसे समय हुआ है, जब कंपनी ने चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2023) में अनुमान से ज्यादा वाहनों को डिलीवर किया है. दरअसल चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी बीवायडी अब टेस्ला को पीछे छोड़कर बिक्री के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी बन गई है.

बाकी टॉप टेक कंपनियों का हाल

अन्य टॉप टेक शेयरों की बात करें तो पिछले 4 दिनों में फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. अमेजन का शेयर 3 फीसदी गिरा हुआ है. माइक्रोसॉफ्ट का शेयर करीब एक फीसदी के नुकसान में है. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के भाव में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है. सेमीकंडक्टर कंपनी एनविडिया के शेयरों में इस दौरान करीब 4 फीसदी की गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें: इस साल इकोनॉमी को मिलेगा गांवों से समर्थन, तेज रहने वाली है 2024 में रूरल डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget