एक्सप्लोरर

Sabarimala Lord Ayyappa: सबरीमाला मंदिर में भक्‍तों से मिले दान को गिनते-गिनते थके कर्मचारी, पिछले सभी रिकार्ड टूटे

केरल के अयप्पा मंदिर में पिछले साल नवंबर से शुरू हुए 60 दिवसीय मंडलम-मकरविलक्कू महोत्‍सव में लाखों की संख्‍या में भक्‍त पहुंचे हैं, जिन्होंने दिल खोलकर दान किया है...

Sabarimala Lord Ayyappa Temple In Kerala : देश में हिन्दू मंदिरों में दिल खोलकर चढ़ावा आता है. लेकिन एक मंदिर ऐसा भी जहां इतना चढ़ावा आया है कि, गिनने वाले कर्मचारियों को थकान के चलते गिनती का काम बीच में रोकना पड़ा है. मंदिर में आये चढ़ावे की काउंटिंग के लिए काफी कर्मचारियों को लगाया गया, लेकिन वे सभी इसे गिनते-गिनते थक गए, कुछ लोग बीमार भी पड़ गए. जिसके चलते उन्हें रेस्ट पर भेजा गया है. जानिए क्या है खास बात...

मंदिर को मिला 351 करोड़ का राजस्व 

हम यहां बात कर रहे हैं केरल के सबरीमाला (Sabarimala Temple) स्थित भगवान अयप्पा (Lord Ayyappa) के मंदिर की. इस मंदिर में भक्‍तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. मालूम हो कि पिछले साल नवंबर 2022 से शुरू हुए 60 दिवसीय मंडलम-मकरविलक्कू महोत्‍सव (Mandalam-Makaravilakku Festival) में लाखों की संख्‍या में भक्‍त पहुंचे हैं. इस बार भक्‍तों ने दिल खोलकर दान दिया है. जिससे मंदिर को 351 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ है. इस बार का दान देखकर बताया जा रहा है कि दान के पिछले कई रिकार्ड टूट गए हैं. 

कोरोना के बाद भारी संख्या में पहुंचे भक्त 

60 दिवसीय मंडलम-मकरविलक्कू महोत्‍सव (Mandalam-Makaravilakku Festival) को लगभग 2 साल बाद यानी कोरोना महामारी के बाद खुलकर मनाया जा रहा है. जिसमें लाखों की संख्‍या में भक्‍त पहुंचे हैं. हालांकि अभी इस डोनेशन को फाइनल नहीं माना जा सकता, क्योंकि मंदिर में सिक्कों की गिनती पूरी नहीं हो सकी है. सिक्‍के गिनने वाले कर्मचारी गिनती करके थक गए हैं. इसलिए एक बार उन्‍हें आराम करने भेजा है. कुछ दिन बाद गिनती फिर शुरू की जाएगी.

नहीं हो पा रही सिक्‍कों की गिनती 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के अध्यक्ष के.अनंत गोपाल का कहना है कि नोट गिनने वाली मशीन से सिक्‍कों की गिनती संभव नहीं थी. इसलिए 5 फरवरी 2023 से सिक्कों की गिनती फिर शुरू होगी. अय्यप्पा मंदिर को सिक्‍कों के रूप में भी करोड़ों रुपये का दान आता है. मंदिर प्रबंधन का कहना है कि सिक्कों की गिनती के लिए 600 कर्मचारियों को काम दिया जाएगा. 

बेशुमार पैसा-ज़मीन का हुआ था खुलासा 

इससे पहले एक आरटीआई (RTI) के जवाब में खुलासा हुआ था कि, केरल के प्रसिद्ध गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर (Guruvayur Sree Krishna Temple) के पास 1,737.04 करोड़ रुपये (1737,04,90,961 रुपये) की जमा राशि बैंक में है. साथ ही 271.05 एकड़ जमीन मंदिर के पास है. मंदिर के पास कथित तौर पर सोने, चांदी और कीमती पत्थरों का विशाल संग्रह भी है, जो भक्तों से भेंट के रूप में मिला है. मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों से इस विवरण और मूल्य का खुलासा करने से इनकार कर दिया था.

ये भी पढ़ें - 

Layoffs 2023: अब ये कंपनियां करने जा रही है हज़ारों कर्मचारियों की छंटनी, जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget