एक्सप्लोरर

GST Tribunals: आखिरी रुकावट भी दूर, इन राज्यों में बनेंगी जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की 31 बेंच, अधिसूचना जारी

GST Appellate Tribunal: जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की इन बेंचों के शुरू होने से विभिन्न हाई कोर्ट के ऊपर दबाव कम होगा. लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी...

केंद्र सरकार ने विभिन्न हाई कोर्ट के ऊपर दबाव को कम करने और जीएसटी से संबंधित मुकदमेबाजी के मामलों को निपटाने की प्रक्रिया तेज करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने राज्यों में जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की 31 बेंच बनाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

इन मामलों में मिलेगी मदद

केंद्र सरकार ने यह अधिसूचना गुरुवार को देर शाम जारी की. अधिसूचना के अनुसार, 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 31 जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल बेंच बनाई जाएंगी. अभी जीएसटी प्राधिकरणों के फैसले से असहमत होने पर करदाताओं को हाई कोर्ट में जाना पड़ता था. इससे एक तरफ हाई कोर्ट के ऊपर मुकदमों का बोझ बढ़ता था और दूसरी तरफ मामले को निपटाने में देरी होती थी.

मार्च में हुआ था संशोधन

केंद्र सरकार ने जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की बेंच के गठन के लिए फाइनेंस बिल में जरूरी बदलावों की तैयारियां पहले ही कर ली थी, जिसे संसद ने मार्च में मंजूर भी कर दिया था. इसका उद्देश्य तेज गति से मामलों का निपटान करते हुए जीएसटी से जुड़ी मुकदमेबाजियों में कमी लाना है. आइए देखते हैं कि जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की बेंच कहां-कहां बनने वाली है...

यहां होगा बेंच का गठन

आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा
बिहार: पटना
छत्तीसगढ़: रायपुर और बिलासपुर
दिल्ली
गुजरात/दादरा और नगर हवेली/दमन और दीव: अहमदाबाद, सूरत और राजकोट
हरियाणा: गुरुग्राम और हिसार
हिमाचल प्रदेश: शिमला
जम्मू और कश्मीर/लद्दाख: जम्मू और श्रीनगर
झारखंड: रांची
कर्नाटक: बेंगलुरू
केरल/लक्षद्वीप: एर्नाकुलम और त्रिवेन्द्रम
मध्य प्रदेश: भोपाल
गोवा/महाराष्ट्र: मुंबई, पुणे, ठाणे, नागपुर, औरंगाबाद और पणजी
ओडिशा: कटक
पंजाब: चंडीगढ़ और जालंधर
राजस्थान: जयपुर और जोधपुर
तमिलनाडु/पुडुचेरी: चेन्नई, मदुरै, कोयंबटूर और पुडुचेरी
तेलंगाना: हैदराबाद
उत्तर प्रदेश: लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज
उत्तराखंड: देहरादून
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, पश्चिम बंगाल: कोलकाता
अरुणाचल प्रदेश/असम/मणिपुर/मेघालय/मिजोरम/नागालैंड/त्रिपुरा: गुवाहाटी, आइजोल(सर्किट), अगरतला(सर्किट), कोहिमा (सर्किट)

इस अधिसूचना के साथ ही व्यवसायियों और व्यापार संगठनों की सालों पुरानी मांग पूरी हो गई है. वे लंबे समय से जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की बेंच बनाने कीमांग कर रहे थे, क्योंकि उन्हें विवाद होने पर हाई कोर्ट के पास जाना पड़ता था, जहां पहले से ही लंबित मामलों का दबाव है और जीएसटी को लेकर स्पेशल बेंच का भी अभाव था.

ये भी पढ़ें: सैकड़ों इन्वेस्टर ने जिसे किया था रिजेक्ट, आज 98 फीसदी दुनिया कर रही है उसका यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget