एक्सप्लोरर

Heatwave in India: भारत के कई शहरों में हीट वेव का प्रकोप, कंपनियां कर्मचारियों को देने लगीं ये छूट

Impacts of Heatwave: पिछले 10-12 दिनों से बनी हीट वेव की स्थिति से लोग परेशान हो रहे हैं. इससे उन लोगों को ज्यादा परेशानियां हो रही हैं, जिन्हें हीट वेव का कहर झेलते हुए दफ्तर जाना पड़ता है...

उत्तर भारत पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मियों का सामना कर रहा है. देश के कई शहर हीट वेव की चपेट में हैं. पारा लगातार नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है. एक दिन पहले ही दिल्ली में तापमान 50 डिग्री के भी पार निकल जाने की खबरें सामने आईं. इससे कामकाजी लोगों को भी परेशानियां हो रही हैं और उनके लिए सामान्य दिनों की तरह दफ्तर जाना-आना संभव नहीं हो पा रहा है. अच्छी बात है कि कॉरपोरेट जगत इस बात का संज्ञान ले रहा है.

रिकॉर्ड तोड़ते पारा के बीच बदलाव

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई कंपनियों ने दिल्ली-एनसीआर में रिकॉर्ड गर्मियों के मद्देनजर अपने कर्मचारियों के लिए राहतों के उपाय किए हैं. इसके लिए कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम ऑफर कर रही हैं. कुछ कंपनियों ने अपने वर्क शेड्यूल में बदलाव किया है. वहीं कई कंपनियों ने बाहर के कर्मचारियों के लिए दिल्ली-एनसीआर के वर्क ट्रैवल को टाल दिया है.

राहत देने वाली कंपनियों में ये नाम

रिपोर्ट के अनुसार, जिन बड़ी कंपनियों ने दिल्ली-एनसीआर के अपने कर्मचारियों के लिए राहतों के उपाय किए हैं, उनमें एमजी मोटर इंडिया, टाटा स्टील, एमवे, केपीएमजी, आईटीसी, आरपीजी ग्रुप, अपग्रैड, टीमलीज, एक्सफेनो, सीआईईएल आदि शामिल हैं. आईटीसी और टाटा स्टील जैसी कंपनियों ने खास मुहिमों की शुरुआत की है, जिनमें कर्मचारियों को हीट वेव से सतर्क रहने और उससे बचाव करने के उपायों के बारे में बताया जा रहा है.

घर से काम कर सकते हैं कर्मचारी

एमजी मोटर ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी है. कंपनी का कहना है कि उसने एक्सट्रीम वेदर और प्रदूषण को देखते हुए कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है. आरपीजी ग्रुप ने भी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने या काम के हिसाब से शेड्यूल में बदलाव करने की सहूलियत दी है. केपीएमजी भी अपने कर्मचारियों को फ्लेक्सिबल वर्क की सुविधा दे रही है. एमवे के कर्मचारी अपनी सुविधा से तय कर सकते हैं कि उन्हें किस दिन ऑफिस जाना है और कब घर से काम करना है.

10-12 दिनों से हीट वेव का कहर

भारत का एक हिस्सा बीते कई दिनों से हीट वेव की चपेट में है. हीट वेव गर्मियों के मौसम में उन एक्सट्रीम वेदर कंडिशंस को कहते हैं, जब तापमान सामान्य से 5-10 डिग्री ऊपर निकल जाता है. उत्तर और पश्चिम भारत के कई शहर पिछले 10-12 दिनों से ऐसे हालातों का सामना कर रहे हैं. प्रमुख महानगरों में दिल्ली-एनसीआर में हीट वेव का प्रकोप सबसे ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: कैसे होती है शेयरों में वर्चुअल ट्रेडिंग, जिसके चलते गेमिंग ऐप्स पर चला सेबी का डंडा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़
दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का अंत तय, 2040 तक सिर्फ EV दौड़ेंगी
दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का अंत तय, 2040 तक सिर्फ EV दौड़ेंगी
न Indane और न HP, कोई नहीं दे रहा नया गैस कनेक्शन, अब क्या बच रहा ऑप्शन?
न Indane और न HP, कोई नहीं दे रहा नया गैस कनेक्शन, अब क्या बच रहा ऑप्शन?
ओला-उबर जैसी कैब और रेंटल सेवाएं होंगी सस्ती! 5% GST का रखा गया प्रस्ताव
ओला-उबर जैसी कैब और रेंटल सेवाएं होंगी सस्ती! 5% GST का रखा गया प्रस्ताव

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget