एक्सप्लोरर

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के साथ शुरुआत, 82.90 के निचले स्तर पर पहुंचा

Rupee Vs Dollar: आज भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई है और रुपया 82.90 रुपये प्रति डॉलर तक नीचे आया है.

Rupee Vs Dollar: करेंसी बाजार (Currency Market) में रुपये (Indian Rupee) की गिरावट लगातार चिंता का विषय बनी हुई है. आज भी रुपये की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई है. रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर (US Dollar) के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 82.90 के स्तर पर आ गया है. हालिया कारोबार में रुपये की भारी गिरावट के बाद ये 83.29 रुपये प्रति डॉलर तक भी नीचे चला गया था जिसके बाद आरबीआई (Reserve Bank of India) की नजरें इस पर बनी हुई हैं.

कल कैसा रहा था रुपये का कारोबार
अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरकर 21 पैसे की मजबूती के साथ 82.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. विदेशों में डॉलर के कमजोर होने के बीच रुपये में मजबूती आई. बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपये के 83.29 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निम्न स्तर तक लुढ़कने के बाद संभवत: रिजर्व बैंक ने हस्तक्षेप किया, जिसके कारण स्थानीय मुद्रा में सुधार आया. उन्होंने कहा कि हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने रुपये की तेजी पर अंकुश लगाया.

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.05 पर कमजोर खुला और बाद में 83.29 के निचले स्तर तक चला गया. कारोबार के दौरान यह 82.72 के उच्च स्तर पर भी गया. अंत में रुपया बुधवार के बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की मजबूती के साथ 82.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 83 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निम्न स्तर से भी नीचे चला गया था. दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर इंडेक्स 0.17 फीसदी गिरकर 112.79 पर आ गया.

करेंसी जानकार का क्या है कहना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि चीनी युआन में सुधार और संभवत: केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप के कारण रुपये में शुरुआती गिरावट का रुख पलट गया. उन्होंने कहा कि कल के कारोबार में यह एशिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में से एक रहा. हालांकि आज रुपये में फिर गिरावट के साथ ही शुरुआत हुई है.

हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रुपये की लगातार गिरती कीमत पर कहा कि वो इसे ऐसे देखती हैं कि रुपया गिर नहीं रहा है-डॉलर की कीमतें ऊपर जा रही हैं और ये मजबूत हो रहा है.

Stock Market Opening: बाजार में फेस्टिव तेजी, सेंसेक्स 178 अंक ऊपर 59400 के पास खुला, निफ्टी 17600 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget