एक्सप्लोरर

रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, ऐतिहासिक गिरावट के साथ 76.80 प्रति डॉलर तक गिरा

रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर जा पहुंचा है. डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक गिरावट के साथ 76.80 प्रति डॉलर तक इसमें कारोबार देखा जा रहा था.

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजारों के गिरावट में खुलने और देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण आज शुरुआती कारोबार में रुपया 36 पैसे गिरकर रिकॉर्ड नये निचले स्तर पर रहा. रुपया नरमी के साथ 76.75 प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 36 पैसे गिरकर 76.80 प्रति डॉलर पर आ गया. यह इसका अभी तक का सबसे बड़ी ऐतिहासिक गिरावट का स्तर है.

कारोबारियों का क्या है कहना

कारोबारियों ने कहा कि ग्लोबल बाजारों में जोखिम को देखते हुए निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर जा रहे हैं. ऐसे में डॉलर की खरीद बढ़ने से दूसरी करेंसी पर दबाव बना हुआ है. बुधवार को रुपया 76.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

एफपीआई ने बड़ी खरीदारी की

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में 1358.66 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की. इस बीच कच्चा तेल 1.44 फीसदी की तेजी के साथ 28.09 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था.

भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट 

बता दें कि आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी गिरावट के साथ ही हुई थी. निफ्टी करीब 75 अंक और सेंसेक्स करीब 250 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था. पिछले कुछ समय से रुपये की ट्रेडिंग सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक हो रही है.

ये भी पढ़ें दुनिया को 1930 की महामंदी के बाद सबसे बड़ी मंदी का सामना करना है- गीता गोपीनाथन हेल्थ और थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम चुकाने की मोहलत 15 मई तक बढ़ी, पॉलिसीधारकों को राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget